अबू धाबी कस्टम्स विभाग ने अल ऐन शहर में निरीक्षण प्रणाली का सहयोग किया

अबू धाबी, 3 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अपनी रणनीतिक योजना और प्रमुख प्राथमिकताओं के अनुरूप अबू धाबी कस्टम्स के सामान्य प्रशासन ने स्वास्थ्य, विकिरण सुरक्षा के उच्चतम मानकों और अंतरराष्ट्रीय मानकों और विशिष्टताओं के अनुपालन के अनुसार पर्यटक वाहनों, बसों और ट्रकों की आवाजाही को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम और तेजी से नॉन-स्टॉप स्कैनिंग तकनीक द्वारा समर्थित उन्नत निरीक्षण उपकरणों के साथ अल ऐन शहर में अपने भूमि कस्टम्स केंद्रों को प्रदान करने के लिए एक परियोजना पूरी की है।

इस परियोजना में खतम अल शिकला और मेज्याद कस्टम्स केंद्रों को 7 अत्याधुनिक एक्स-रे स्कैनिंग उपकरणों से लैस करना शामिल है, जो विश्व स्तर पर सबसे उन्नत उपलब्ध हैं और साथ ही सबसे उन्नत तकनीकों से सुसज्जित निरीक्षण उपकरणों के लिए 2 केंद्रीय नियंत्रण और संचालन कक्ष का निर्माण भी किया जाएगा।

कस्टम्स केंद्रों को निरीक्षण उपकरणों से लैस करने की परियोजना को अबू धाबी कस्टम्स की रणनीतिक परियोजनाओं में से एक माना जाता है, जिसका उद्देश्य निरीक्षण क्षमताओं और प्रक्रियाओं को विकसित करने और कस्टम्स बंदरगाहों पर सुचारू और तेज मार्ग की सुविधा प्रदान करना है। नए निरीक्षण उपकरण प्रति घंटे 100 ट्रकों, 150 पर्यटक वाहनों और 150 बसों की क्षमता के साथ तेजी से नॉन-स्टॉप स्कैनिंग की तकनीक पर निर्भर करते हैं। वे उन्नत और आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम द्वारा समर्थित हैं, जो यूएई में लागू होने वाले अपनी तरह के पहले सिस्टम हैं। इससे सामुदायिक सुरक्षा और संरक्षण की स्थिरता के साथ व्यापार समृद्धि पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

अबू धाबी कस्टम्स में कस्टम्स संचालन क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक मुबारक मटर अल मंसूरी ने नए निरीक्षण उपकरणों की अद्वितीय क्षमताओं और उन्नत तकनीक पर प्रकाश डाला, जो अबू धाबी कस्टम्स के विश्व स्तरीय कस्टम्स प्राधिकरण बनने के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में सहायता करते हैं।

अनुवाद - पी मिश्र.