यूएई निरंतर साझेदारी, सहयोग और बातचीत के माध्यम से शांति, स्थिरता और समृद्धि के सिद्धांतों का विस्तार करने के दृढ़ संकल्प के साथ 2024 में प्रवेश कर रहा है

अबू धाबी, 1 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अपने प्रज्ञ नेतृत्व के निर्देशों के तहत संयुक्त अरब अमीरात साझेदारी को मजबूत करने, बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने और सार्थक बातचीत को बढ़ावा देने के द्वारा क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के सिद्धांतों का विस्तार करने के दृढ़ संकल्प के साथ 2024 में प्रवेश कर रहा है।

विदेश नीति सिद्धांत

अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संगठनों के साथ सहयोग के एक सक्रिय साल के बाद यूएई अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को मजबूत करने और सभी रूपों में बाधाओं पर काबू पाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। यूएई की कूटनीति पूरे क्षेत्र के लिए एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध वर्ष स्थापित करने के लिए समर्पित है और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

एक बयान में विदेश मंत्रालय (MoFA) ने जोर देकर कहा कि यूएई देशों के कल्याण और समृद्धि के लाभ के लिए खाड़ी और अरब क्षेत्रों में राजनीतिक और आर्थिक ढांचे के भीतर सहयोग के महत्व को सुदृढ़ करना जारी रखेगा। यूएई दुनिया की कुछ सबसे गंभीर चुनौतियों विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, जल की कमी, खाद्य सुरक्षा, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, चरमपंथ का मुकाबला, महिला सशक्तिकरण, आर्थिक विकास व आपूर्ति की सुरक्षा, नेविगेशन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मार्ग का समाधान खोजने में अपनी भूमिका को और मजबूत करेगा।

मंत्रालय ने साझेदारी को मजबूत करने, बातचीत में शामिल होने के साथ आपसी सम्मान के आधार पर कुशल, संतुलित संबंध बनाने की यूएई की प्रतिबद्धता दोहराई।

यूएई, "Stronger United" UNSC टर्म

2022-2023 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में मंत्रालय ने पुष्टि किया कि यूएई ने गर्व से एक एकीकृत शक्ति के रूप में कार्य किया है और अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों को संबोधित करने और परिषद द्वारा अपनाए गए प्रस्तावों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। मंत्रालय ने सहिष्णुता और शांति की संस्कृति का प्रसार करने के अलावा मध्य पूर्व और दुनिया भर में व्यापक राजनीतिक समाधान तक पहुंचने में अपने दृढ़ विश्वास के आधार पर नए संघर्षों के प्रकोप को रोकते हुए विवादों के राजनयिक समाधानों को प्राथमिकता देने और मध्यस्थता के माध्यम से यूएई द्वारा हासिल की गई सफलताओं का स्वागत किया।

इस संबंध में मंत्रालय ने ईरान के कब्जे वाले तीन अमीराती द्वीपों के मुद्दे पर यूएई की अटूट और दृढ़ स्थिति पर जोर दिया, जो शांतिपूर्ण प्रयासों और पहल के लिए समर्थन प्रदर्शित करता है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार मुद्दे को हल करना है। यूएई द्विपक्षीय वार्ता या अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के माध्यम से समाधान की वकालत करता रहा है, जिसमें ईरान से द्वीपों पर अपना कब्जा खत्म करने और अवैध बस्तियों सहित द्वीपों की स्थिति को बदलने के उद्देश्य से सभी प्रथाओं को तुरंत बंद करने की मांग की गई है।

मंत्रालय ने संयम बढ़ाने, सहिष्णुता और स्वीकार्यता को मजबूत करने के महत्व पर जोर देने और दुनिया भर में उग्रवाद, घृणास्पद भाषण और नस्लवाद को संबोधित करने में यूएई के योगदान को भी रेखांकित किया। वे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।

वैश्विक संघर्ष

गाजा पट्टी में चल रहे संकट के संबंध में मंत्रालय ने रेखांकित किया कि यूएई ने तनाव को रोकने, युद्धविराम पर पहुंचने, शांति बहाल करने और नागरिकों की सुरक्षा, सुविधाओं को संरक्षित करने और तत्काल राहत और चिकित्सा सहायता के वितरण के लिए मानवीय गलियारों को सुरक्षित करने पर प्राथमिक ध्यान देने के साथ जीवन के और नुकसान को रोकने के उद्देश्य से सभी राजनयिक प्रयासों को तेज कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय ने यूएई के दृढ़ प्रयासों और सफल कॉलों पर प्रकाश डाला, जिसके कारण सुरक्षा परिषद ने संकल्प 2712 और 2720 को अपनाया, जो मांग करते हैं कि फिलिस्तीनियों के लिए आवश्यक मानवीय सहायता प्रवाह को बढ़ाने और पट्टी में जमीन पर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों और मानवीय कार्यकर्ताओं के जीवन की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

मंत्रालय ने दो-राज्य समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के लिए यूएई के दीर्घकालिक समर्थन को दोहराया और जोर दिया कि एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना फिलिस्तीनियों और इजराइल के बीच हिंसा और टकराव के चक्र को समाप्त करने का एकमात्र तरीका है।

COP28, "यूएई आम सहमति"

वैश्विक स्थिरता और समकालीन संघर्षों के समाधान के लिए अपनी व्यापक दृष्टि के रूप में यूएई ने अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (COP28) के लिए पार्टियों के सम्मेलन के एक असाधारण सफल संस्करण की मेजबानी की। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि सम्मेलन का उद्देश्य ऐसे नवोन्मेषी समाधान जुटाकर पृथ्वी और मानवता की उन्नति के प्रयासों को आगे बढ़ाना है जो समावेशी तरीके से जलवायु कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हों और कोई भी पीछे न छूटे।

मंत्रालय ने पुष्टि किया कि यूएई के व्यावहारिक प्रयासों और अभिनव पहलों के परिणामस्वरूप सम्मेलन में भाग लेने वाले दलों के बीच एक ऐतिहासिक सर्वसम्मत समझौता हुआ, जिसे "यूएई आम सहमति" के रूप में जाना जाता है, जिसका उद्देश्य महत्वाकांक्षी और कुशल जलवायु कार्रवाई के एक नए युग की शुरुआत करना है। ऐतिहासिक समझौता ग्लोबल स्टॉकटेक के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रतिक्रिया प्रदान करता है और इसका उद्देश्य पेरिस समझौते के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करने, 1.5 के लक्ष्य को जीवित और पहुंच के भीतर रखने और जलवायु वित्तपोषण में वित्तीय कमी को दूर करना है। यह इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जलवायु कार्रवाई को सही रास्ते पर स्थापित करने, 85 बिलियन डालर से अधिक के वित्तपोषण और 11 प्रतिज्ञाओं और घोषणाओं के लॉन्च के माध्यम से इसे सुविधाजनक बनाने का प्रस्ताव करता है।

आर्थिक समृद्धि

भविष्य का निर्माण करते समय यूएई की विदेश नीति G20 जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंचों में कुशल योगदान पर निर्भर करती है, जो इसे शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी मंच मानता है, जो सभी अंतरराष्ट्रीय प्राथमिकताओं को प्राप्त करने के लिए देश की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि यूएई आर्थिक विविधता पर आधारित प्रोत्साहन आर्थिक रणनीतियों को अपनाता है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक और तकनीकी उन्नति द्वारा मजबूत ज्ञान-आधारित और विविध अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। यूएई के आर्थिक कारोबारी माहौल को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिए गतिशील, समृद्ध और आकर्षक माना जाता है, जो अरब देशों में पहले स्थान पर है और एक आधुनिक वित्तीय, व्यापारिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विश्व स्तर पर उन्नत स्थान रखता है। अगले 50 सालों के लिए यूएई का दृष्टिकोण नए आर्थिक अवसरों और परियोजनाओं के लिए एक उन्नत प्रयोगशाला के अलावा निवेश, आर्थिक नवाचार और उद्यमिता के लिए एक समावेशी प्रणाली के लिए एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनना है।

2023 में यूएई ने एक उल्लेखनीय आर्थिक उपलब्धि हासिल की, जिसमें गैर-तेल विदेशी व्यापार ने चालू वर्ष के पिछले छह महीनों में एईडी 1.239 ट्रिलियन तक पहुंचकर असाधारण वृद्धि दर दर्ज की। इसके एईडी 2.5 ट्रिलियन से अधिक होने की उम्मीद है, जो पूर्व को पश्चिम और उत्तर को दक्षिण से जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में यूएई की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि करता है।

मानवीय प्रयास

मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि यूएई के राजनयिक और मानवीय संस्थान विकासशील देशों में परियोजनाओं का सहयोग करने, स्थिरता, समृद्धि और विकास में योगदान देने के साथ संकटों और आपदाओं से प्रभावित देशों की सहायता करने सहित गरीबी उन्मूलन के प्रयासों को मजबूत करके मानवता का सहयोग करना जारी रखेंगे।

यूएई के राजनयिक और भागीदार

यूएई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमीराती पासपोर्ट की स्थिति को सबसे मजबूत बनाए रखने सहित सभी क्षेत्रों में और उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह यूएई के दृष्टिकोण और महत्वपूर्ण वैश्विक योगदान को प्रदर्शित करने में राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों और समर्थन के तहत विदेश में MoFA, राजनयिक मिशनों और यूएई प्रतिनिधिमंडलों के प्रयासों को दर्शाता है। इस संबंध में मंत्रालय ने यूएई के नागरिकों को विदेश में उनके सकारात्मक आचरण और व्यवहार के लिए धन्यवाद दिया।

मंत्रालय ने यूएई की प्रतिष्ठा और इसकी अग्रणी नेतृत्व भूमिका को बढ़ाने के प्रति समर्पण के लिए स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले अपने कर्मचारियों और राजनयिकों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

यूएई साझेदारी के सेतु के निर्माण और शांति और स्थिरता को मजबूत करने के महत्व में अपने विश्वास से निर्देशित होकर दुनिया के सभी देशों और देशों में शांति और सुरक्षा की कामना करता है।

अनुवाद - पी मिश्र.