अबू धाबी, 1 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी अल जायोदी ने कहा कि यूएई के व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते कार्यक्रम (CEPA) ने 2023 में तीन सौदों के कार्यान्वयन के साथ तेजी से वृद्धि का लाभ लिया है, दो और हस्ताक्षर किए गए हैं और कार्यान्वयन की प्रतीक्षा कर रहे हैं और कार्यक्रम के लॉन्च के बाद से चार महाद्वीपों में CEPA भागीदारों की कुल संख्या 10 तक ले जाने पर सहमति बनी।
उन्होंने कहा कि यह यूएई के विदेशी व्यापार नेटवर्क के पर्याप्त विस्तार का प्रतिनिधित्व करता है और दुनिया की कुछ सबसे गतिशील अर्थव्यवस्थाओं में देश के निजी क्षेत्र के लिए अधिक अवसर पैदा करने का वादा करता है।
व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण साल के दौरान, तुर्किये, इंडोनेशिया और इजराइल के साथ यूएई का CEPA लागू हुआ, जिसने व्यापार में बाधाओं को दूर करने और निर्यातकों और निवेशकों के लिए बाजार के अवसरों को खोलने के लिए टैरिफ को हटा दिया या कम कर दिया।
इसके अलावा कंबोडिया और जॉर्जिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ CEPA पर हस्ताक्षर किए गए, जिन्हें 2024 की पहली छमाही में लागू किया जाएगा, जबकि दक्षिण कोरिया, कोलंबिया, मॉरीशस और कांगो-ब्रेजाविल के साथ CEPA के लिए शर्तों पर भी सहमति हुई।
यूएई ने सर्बिया, यूक्रेन, यूरेशिया, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस, मलेशिया, कोस्टा रिका, केन्या, चिली और वियतनाम सहित कई अन्य देशों के साथ CEPA वार्ता भी शुरू की।
CEPA कार्यक्रम, जिसमें मई 2022 में लागू की गई भारत के साथ साझेदारी भी शामिल है, का अनुमान है कि यूएई के निर्यात में 33 फीसदी की वृद्धि होगी और 2031 तक राष्ट्रीय GDP में एईडी153 बिलियन से अधिक का योगदान होगा, जो 2022 में लगभग 10 फीसदी की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख CEPA कार्यक्रम ने उन बाजारों तक पहुंच सुरक्षित कर ली है, जहां लगभग 2 बिलियन लोग रहते हैं, जो दुनिया की एक चौथाई जनसंख्या है और इससे यूएई की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
यूएई के लिए व्यापार हमेशा महत्वपूर्ण रहा है, जिसने हमारे उत्पादों, कौशल और प्राकृतिक संसाधनों को दुनिया से जोड़ा है और हमारी अर्थव्यवस्था को अपने नई विचारों और नवाचारों से प्रभावित किया है।
“पिछले 12 महीनों में व्यापार विकास का एक रिकॉर्ड-सेटिंग चालक, आर्थिक नीति का एक स्तंभ, विदेशी संबंधों की धुरी और हाल ही में संपन्न COP28 में जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में एक नया मोर्चा बन गया है।”
अल जायोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि 2023 की पहली छमाही में यूएई का गैर-तेल विदेशी व्यापार एईडी1.24 ट्रिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि निर्यात एईडी205 बिलियन तक चढ़ गया, जो एक और रिकॉर्ड है।
अपने CEPA कार्यक्रम की सफलता के अलावा यूएई ने व्यापार को सुविधाजनक बनाने और आधुनिकीकरण करने के उद्देश्य से कई नई पहलों के साथ 2023 में खुले और समावेशी व्यापार के चैंपियन के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
जनवरी में यूएई ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) के साथ ट्रेड टेक पहल शुरू की, जिसे अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के डिजिटलीकरण में तेजी लाने, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को बढ़ाने और वैश्विक व्यापार प्रणाली तक विकासशील देशों की पहुंच में सुधार करने के लिए डिजाइन किया गया है।
यूएई ने एक नई सेवा निर्यात रणनीति भी लागू की है जो सेवा क्षेत्र में यूएई के व्यापार के लिए नए बाजार अवसर पैदा कर रही है जो पहले से ही सेवाओं में कुल वैश्विक व्यापार का 2.2 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है।
इसके अलावा यूएई ने एक नया पुन: निर्यात कार्यक्रम शुरू किया है जो दुनिया भर में सामानों को फिर से निर्यात करने के लिए वैश्विक लॉजिस्टिक्स केंद्र के रूप में यूएई के विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और रणनीतिक स्थान का उपयोग करके व्यवसायों की भौगोलिक पहुंच का विस्तार करेगा। यूएई में पुन: निर्यात क्षेत्र यूएई की GDP में 6.6 फीसदी का योगदान देता है, जिससे लगभग 1.3 मिलियन नौकरियां पैदा होती हैं।
COP28 में यूएई ने पहली बार आधिकारिक व्यापार दिवस को शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरे दिन चर्चा की सुविधा मिली कि कैसे सार्वजनिक और निजी क्षेत्र एक स्वच्छ, स्मार्ट और अधिक समावेशी व्यापार प्रणाली प्रदान करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.