RTA ने 40 डिस्ट्रिक्ट में फैली स्ट्रीटलाइटिंग परियोजना के लिए एईडी278 मिलियन अनुबंध प्रदान किया

दुबई, 2 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने एक स्ट्रीट लाइटिंग परियोजना के लिए एईडी278 मिलियन का ठेका दिया है, जो 40 डिस्ट्रिक्ट और सड़कों को कवर करेगा। यह परियोजना स्ट्रीट लाइटिंग योजना 2023-2026 का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दुबई के चल रहे विकास को बनाए रखने और शहरी विस्तार और जनसंख्या वृद्धि की मांगों को पूरा करने के लिए सड़क नेटवर्क सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है।

RTA के महानिदेशक और कार्यकारी निदेशक मंडल के अध्यक्ष मटर अल टायर ने 2023-2026 के लिए स्ट्रीटलाइटिंग योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "इस योजना का मुख्य लक्ष्य वाहनों और पैदल यात्रियों सहित सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए यातायात सुरक्षा में सुधार करना है। यह पहल लक्षित क्षेत्रों में निवासियों और विजिटर्स की भलाई और संतुष्टि में योगदान देने के लिए डिजाइन की गई है। इन क्षेत्रों का चयन यातायात सुरक्षा और सुरक्षा मानकों, यातायात की मात्रा और शहरी विकास की गति पर सावधानीपूर्वक विचार करने पर आधारित है।"

अल टायर ने कहा, "हमने RTA के रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम ऊर्जा संरक्षण प्रथाओं को लागू किया है और ग्रीन अर्थव्यवस्था का सहयोग किया है। हमने नई स्मार्ट और स्थायी प्रकाश प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया है, जो विशेष रूप से यूएई की जलवायु परिस्थितियों के लिए डिजाइन की गई हैं। ये नवोन्मेषी प्रकाश प्रणालियाँ ऊर्जा-कुशल एलईडी तकनीक का उपयोग करती हैं, जो पारंपरिक प्रकाश इकाइयों की तुलना में कई लाभ प्रदान करती हैं। वे ऊर्जा खपत में 55 फीसदी की कमी और जीवनकाल में 173 फीसदी की वृद्धि की पेशकश करते हैं, जिससे बार-बार लैंप बदलने की आवश्यकता कम हो जाती है और रखरखाव और परिचालन लागत कम हो जाती है।"

स्ट्रीटलाइटिंग योजना के रूप में RTA ने 2023 में अल कुसैस औद्योगिक क्षेत्र 1 से 5 के साथ अल लुसैली और लहबाब 1 और 2 के लिए स्ट्रीटलाइटिंग परियोजनाओं को डिजाइन और कार्यान्वित करने पर काम करना शुरू किया। परियोजना अब लगभग पूरी हो चुकी है।

अनुवाद - पी मिश्र.