अबू धाबी, 2 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई राष्ट्रपति के सलाहकार और मेक-ए-विश फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष शेखा शेखा बिन्त सैफ बिन मोहम्मद अल नहयान ने देश के अंदर और बाहर बीमार बच्चों और उनके परिवारों में खुशी लाने के लिए यूएई के नेतृत्व के प्रयासों के साथ जुड़ने की फाउंडेशन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।
उन्होंने कहा, "हमारे फाउंडेशन का चल रहा मिशन मरीजों में खुशी लाना व उम्मीद, आशावाद, शक्ति और साहस को बढ़ावा देना है। मेक-ए-विश फाउंडेशन में हम राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान द्वारा घोषित इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी के लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाने में सफल रहे हैं, ताकि बिना किसी भेदभाव के सभी के दिलों में लगातार खुशी लाई जा सके।”
उन्होंने बताया, "2023 के दौरान फाउंडेशन ने देश के अंदर और बाहर 28 देशों के 712 लड़कों और लड़कियों के दिलों में खुशी और उम्मीद के बीज बोए हैं, जो लगभग 98 जानलेवा पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं।"
शेखा शेखा ने अंत में कहा. “यूएई का नेक मानवीय कार्य कभी बंद नहीं होता है और हमारा फाउंडेशन बीमार बच्चों की इच्छाओं को उनके स्थान या राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना पूरा कर रहा है। 2023 के परिणामों ने हमारे दिलों को उत्साहित कर दिया है, यूएई में 307 इच्छाएं पूरी हुईं, जॉर्डन में 217 इच्छाएं और मिस्र में 188 इच्छाएं पूरी हुईं। हम दुनिया भर में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को खुशी देने के लिए आगे की उपलब्धियों और अपने परोपकारी कार्यों का विस्तार करने के लिए तत्पर हैं।”
फाउंडेशन का मिशन न केवल गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की इच्छाओं को पूरा करना है, बल्कि इन बच्चों के साथ उनके परिवारों और प्रियजनों के विश्वास को भी मजबूत करना है, जब वे सभी बच्चों की इच्छाओं को पूरा होते हुए देखें। इससे उनके युवा जीवन में उम्मीद, शक्ति और खुशी आएगी।
अनुवाद - पी मिश्र.