अबू धाबी, 2 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सर्वोच्च परिषद के सदस्य और फुजैरा के शासक हिज हाइनेस शेख हमद बिन मोहम्मद अल शर्की और सुप्रीम काउंसिल के सदस्य और उम्म अल क्वैयन के शासक हिज हाइनेस शेख सऊद बिन राशिद अल मुअल्ला ने अबू धाबी में शोक मजलिस में शेख महरा बिन्त खालिद बिन सुल्तान अल नहयान के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने हिज हाइनेस शेख सुरूर बिन मोहम्मद अल नहयान, हिज हाइनेस शेख तहनून बिन सईद अल नहयान और अल नहयान परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और अल्लाह से उनकी आत्मा को शांति देने और उनके परिवार को इससे उबरने के लिए प्रार्थना की।
शोक मजलिस में कई शेखों, अधिकारियों और यूएई के नागरिकों ने भाग लिया।
अनुवाद - पी मिश्र.