यूएई, इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी के हलचल भरे साल की एक झलक

अबू धाबी, 31 दिसंबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई 2023 को विदाई दे रहा है, क्योंकि 'इयर ऑफ सस्टेनेबिलिटी' कहे जाने वाला यह साल स्थानीय और वैश्विक स्तर पर कई क्षेत्रों में सफलता के साथ समाप्त हो रहा है।

सस्टेनेबिलिटी ड्राइव

- 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) का समापन जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक 'यूएई आम सहमति' में हुआ, जिसे 197 देशों और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों ने अपनाया।

- यूएई ने दुनिया के सबसे बड़े निजी निवेश जलवायु कार्रवाई वाहन 30 बिलियन डॉलर ALTÉRRA का लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वैश्विक अभियान का सहयोग करने के लिए अतिरिक्त 250 बिलियन डॉलर है।

- मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सोलर पार्क के पांचवें चरण का शुभारंभ, जिससे इसकी उत्पादन क्षमता 2.4 गीगावाट (GW) से अधिक हो जाएगी।

- 2GW अल धफरा सोलर पीवी सुविधा का उद्घाटन।

- यूएई नेट जीरो 2050 रणनीति का शुभारंभ।

मानवीय प्रयास

- तुर्किये और सीरिया के लोगों की पीड़ा को कम करने और 6 फरवरी को आए भूकंप के मद्देनजर उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन 'गैलेंट नाइट 2' और 'ब्रिजेज ऑफ गिविंग' अभियान की शुरुआत।

- गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों का सहयोग करने के लिए 'गैलेंट नाइट 3' मानवीय अभियान का शुभारंभ, जिसमें गाजा स्थित फील्ड अस्पताल की स्थापना और राफा में तीन अलवणीकरण संयंत्र शामिल थे।

- गाजा पट्टी के 1,000 फिलिस्तीनी कैंसर रोगियों का यूएई के अस्पतालों में इलाज के लिए स्वागत किया गया।

- यूएई में चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले 1,000 फिलिस्तीनी बच्चों को उनके परिवारों के साथ यूएई के अस्पतालों में तब तक रखा जाएगा जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते।

- फिलिस्तीनी लोगों को राहत सहायता प्रदान करने के लिए 'तराहुम - फॉर गाजा' अभियान का शुभारंभ।

- यूएई द्वारा निकट पूर्व में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) को 20 मिलियन डॉलर का योगदान।

- लीबिया में तूफान डेनियल के पीड़ितों की सहायता के लिए तत्काल राहत सहायता और खोज एवं बचाव (SAR) टीमों का प्रावधान।

- भूकंप प्रभावित मोरक्को वासियों की सहायता के लिए मानवीय और राहत सहायता का प्रावधान।

लेजिस्लेशन

- खेल पर संघीय कानून (यूएई खेल कानून) जारी करना।

- मानसिक स्वास्थ्य पर संघीय कानून जारी करना।

- राष्ट्रीय मीडिया कार्यालय की स्थापना के लिए एक संघीय डिक्री-कानून जारी करना।

- यूएई जवाबदेही प्राधिकरण की स्थापना के लिए एक संघीय डिक्री-कानून जारी करना।

- यूएई मीडिया काउंसिल की स्थापना के लिए एक संघीय डिक्री-कानून जारी करना।

- मीडिया को विनियमित करने पर एक संघीय डिक्री-कानून जारी करना।

- मानव अंगों और ऊतकों के दान और प्रत्यारोपण पर एक संघीय डिक्री-कानून जारी करना।

निर्णय और पहल

- यूएई सर्कुलर इकोनॉमी एजेंडा 2031 को अपनाना।

- यूएई सरकार नेट जीरो 2050 चार्टर का लॉन्च।

- अमीरात लेबर मार्केट अवार्ड का शुभारंभ।

- पुनः निर्यात विकास 2030 के लिए राष्ट्रीय एजेंडा का शुभारंभ।

- यूएई निवेश मंत्रालय की स्थापना।

- राष्ट्रीय हाइड्रोजन रणनीति का शुभारंभ।

- यूएई के 'जीरो गवर्नमेंट ब्यूरोक्रेसी' कार्यक्रम की घोषणा।

- यूएई के नए सरकारी उत्कृष्टता मॉडल (GEM) का शुभारंभ।

- 'डिलीवरी कैटलिस्ट्स' कार्यक्रम का शुभारंभ।

स्पेस

- अमीराती अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी द्वारा अरब इतिहास के सबसे लंबे अंतरिक्ष मिशन (6 महीने तक चलने वाले) का समापन।

- सिर्ब उपग्रह कार्यक्रम के विकास चरण का शुभारंभ।

- यूएई के दूसरे चंद्र अन्वेषण मिशन राशिद रोवर 2 की घोषणा।

- क्षुद्रग्रह बेल्ट (EMA) के लिए अमीरात मिशन के विवरण की घोषणा।

इकॉनमी

- सेंट्रल बैंक ऑफ यूएई (CBUAE) के अनुसार, 2024 में यूएई अर्थव्यवस्था के लिए 3.3 फीसदी साल-दर-साल वृद्धि का अनुमान है।

- कुल एईडी 192 बिलियन की बजट योजना 2024-2026 को मंजूरी।

- एईडी 65.728 बिलियन अनुमानित कुल राजस्व और एईडी 64 बिलियन अनुमानित कुल व्यय के साथ 2024 के आम संघीय बजट 2024 को मंजूरी।

कल्चर

- अरब रीडिंग चैलेंज 2023 में 46 देशों के 24.8 मिलियन छात्रों ने भाग लिया।

- अल ऐन में लौह युग की प्रमुख पुरातात्विक खोजें की गईं और नए सबूत मिले जो अल सिनियाह द्वीप, उम्म अल क्वैयन पर सबसे पुराने मोती शहर के अस्तित्व की पुष्टि करते हैं।

- 'Harees' यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल होने वाला यूएई का 15वां तत्व बन गया है।

- दुबई में अल शिंदगा संग्रहालय का उद्घाटन।

ग्लोबल इवेंट्स

- दुबई में जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के लिए पार्टियों का 28वां सम्मेलन (COP28)।

- दुबई में ITU वर्ल्ड रेडियोकम्युनिकेशन कॉन्फ्रेंस 2023 (WRC-23)।

- इंटरनेशनल काउंसिल ऑन आर्काइव्स (ICA) कांग्रेस अबू धाबी 2023।

- अंकटाड के विश्व निवेश मंच (WIF) का आठवां संस्करण अबू धाबी में।

- दुबई में विमानन और वैकल्पिक ईंधन (CAAF/3) पर ICAO का तीसरा सम्मेलन।

- अबू धाबी में महिलाओं का वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023।

- अबू धाबी में यूएई क्लाइमेट टेक।

- अबू धाबी में फॉर्च्यून ग्लोबल फोरम 2023।

प्रोजेक्ट्स

- अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (AUH) पर टर्मिनल ए का उद्घाटन।

- यूएई नेशनल रेलवे नेटवर्क का उद्घाटन।

- अब्राहमिक फैमिली हाउस का शुभारंभ।

- बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र की यूनिट 3 के वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत।

- सीवर्ल्ड अबू धाबी का उद्घाटन।

अनुवाद - पी मिश्र.