संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद विरोधी समिति ने आतंकवादी उद्देश्यों के लिए मानवरहित विमान प्रणालियों के उपयोग से उत्पन्न खतरों पर अबू धाबी मार्गदर्शक सिद्धांतों को अपनाया

न्यूयॉर्क, 31 दिसंबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति (CTC) ने "अबू धाबी मार्गदर्शक सिद्धांतों" को अपनाया और सुरक्षा परिषद में अपनी सदस्यता की समाप्ति के दौरान संयुक्त अरब अमीरात की CTC की अध्यक्षता के दौरान उन्हें परिषद के आधिकारिक दस्तावेज के रूप में प्रकाशित किया।

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि दिशानिर्देशों का एक सेट स्थापित करती है, जो आतंकवादी उद्देश्यों के लिए मानव रहित विमान प्रणालियों (UAS) के उपयोग से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करती है। यह दस्तावेज संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद-निरोध के संदर्भ में यूएएस द्वारा उत्पन्न बढ़ती चुनौतियों का समाधान करने वाला अपनी तरह का पहला दस्तावेज है। इसमें चार मार्गदर्शक सिद्धांत राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी रणनीतियों में UAS खतरों का एकीकरण और कानूनी ढांचे की स्थापना; UAS खतरों के बारे में समझ और जागरूकता में वृद्धि; UAS खतरों का पता लगाने, पहचानने, रोकने और प्रतिक्रिया देने के उपाय विकसित करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए क्षमता विकास और सूचना का आदान-प्रदान शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक एक अलग पहलू पर ध्यान केंद्रित करता है।

आतंकवादी उद्देश्यों के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग का मुकाबला करने पर दिल्ली घोषणा के भीतर CTC ने आतंकवादी गतिविधियों के लिए नई और उभरती प्रौद्योगिकियों के उपयोग से उत्पन्न खतरे का मुकाबला करने की तत्काल आवश्यकता को पहचानते हुए इन गैर-बाध्यकारी मार्गदर्शक सिद्धांतों को विकसित करने का बीड़ा उठाया है।

CTC के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में यूएई ने वैश्विक शांति और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए इस महत्वपूर्ण पहल को सुविधाजनक बनाया। संयुक्त राष्ट्र में यूएई के स्थायी मिशन के स्थायी प्रतिनिधि लाना नुसेबीह ने कहा, “आज के लगातार बदलते तकनीकी परिदृश्य में अबू धाबी मार्गदर्शक सिद्धांतों को ऐतिहासिक रूप से अपनाने, संयुक्त राष्ट्र के लिए बेहतर सहयोग और क्षमता निर्माण जैसी रणनीतियों के माध्यम से आतंकवादी अधिग्रहण और UAS के उपयोग का मुकाबला करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक व्यापक दृष्टिकोण के रूप में यह ऐसे खतरों का पता लगाने, पहचानने, निवारण और प्रतिक्रिया की सुविधा के लिए सदस्य देशों और हितधारकों की क्षमताओं को मौलिक रूप से बढ़ाएगा।”

संयुक्त अरब अमीरात अबू धाबी मार्गदर्शक सिद्धांतों को बढ़ावा देने और लागू करने, वैश्विक सुरक्षा की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए मानव रहित विमान प्रणालियों के उपयोग का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ निरंतर सहयोग के लिए तत्पर है।

अनुवाद - पी मिश्र.