अबू धाबी, 2 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज शेखा महरा बिन्त खालिद बिन सुल्तान अल नहयान के निधन पर शोक व्यक्त किया। अबू धाबी में शोक मजलिस में हिज हाइनेस के साथ हिज हाइनेस शेख तहनून बिन सईद अल नहयान और कई अन्य शेख भी मौजूद थे।
उपस्थित लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व संवेदना व्यक्त की और प्रार्थना किया।
अपनी संवेदना व्यक्त करने वालों में अल ऐन क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि हिज हाइनेस शेख तहनून बिन मोहम्मद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख सुरूर बिन मोहम्मद अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान; और सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान, कई शेखों, उच्च पदस्थ अधिकारियों और नागरिक भी शामिल थे।
अनुवाद - एस कुमार.