शखबूत बिन नहयान ने मिस्र के एल अरिश में गाजा पट्टी को निर्देशित अमीराती राहत सहायता के गोदामों का दौरा किया

एल अरिश, 31 दिसंबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राज्य मंत्री शेख शखबूत बिन नहयान बिन मुबारक अल नहयान और उनके साथ आए यूएई प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के एल अरिश शहर में गाजा पट्टी को निर्देशित अमीराती राहत सहायता के गोदामों का दौरा किया।

यह दौरा मानवीय ऑपरेशन 'गैलेंट नाइट 3' का हिस्सा था, जिसे राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने गाजा में फिलिस्तीनियों को राहत प्रदान करने का आदेश दिया था, जो फिलिस्तीन लोगों का सहयोग व सहायता करने और उनके सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों के दौरान उनके साथ खड़े रहने के यूएई के ऐतिहासिक रुख को दर्शाता है।

शेख शखबूत और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने गाजा में प्रवेश की तैयारी में सहायता से निपटने के तंत्र के बारे में यूएई सहायता गोदामों के अधिकारियों के स्पष्टीकरण को सुना। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राहत सहायता बक्से तैयार करने में भी भाग लिया।

ऑपरेशन 'गैलेंट नाइट 3' के माध्यम से यूएई की सहायता कुल 9,000 टन से अधिक थी, जो 121 भूमि ट्रकों, जहाज भार और 129 कार्गो विमानों के माध्यम से वितरित की गई थी।

अनुवाद - पी मिश्र.