राफा, 31 दिसंबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के निर्देशों के कार्यान्वयन में राज्य मंत्री शेख शखबूत बिन नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने आज गाजा पट्टी के निवासियों को पीने का जल पंप करने के लिए मिस्र के शहर राफा में यूएई द्वारा स्थापित जल अलवणीकरण संयंत्रों को आधिकारिक तौर पर खोला गया।
यूएई ने गाजा पट्टी में जल पंप करने के लिए प्रति दिन 1,200,000 गैलन की कुल क्षमता वाले छह स्टेशन स्थापित किए हैं, जिससे 600,000 से अधिक लोगों को लाभ हुआ है। स्टेशन तीन सप्ताह से भी कम समय में पूरे हो गए।
अलवणीकरण संयंत्रों की स्थापना मानवीय ऑपरेशन 'गैलेंट नाइट 3' के अंतर्गत आती है, जिसे यूएई के हिज हाइनेस राष्ट्रपति ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के लोगों को राहत प्रदान करने का आदेश दिया था, जो फिलिस्तीनियों का सहयोग करने वाले यूएई के ऐतिहासिक रुख को दर्शाता है और उनके सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों के दौरान उनके साथ खड़े है।
शेख शखबूत ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के नेतृत्व में यूएई ने फिलिस्तीनियों का सहयोग करने और उन्हें इन कठिन परिस्थितियों विशेषकर बच्चों और महिलाओं को दूर करने में सहायता करने के अपने नेक मानवीय प्रयासों को जारी रखा है, जो यह दर्शाता है कि इन स्टेशनों की स्थापना का उद्देश्य गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों को स्वच्छ और स्थायी पीने योग्य जल की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
शेख शखबूत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी था जिसमें संघीय राष्ट्रीय परिषद के कई सदस्यों के अलावा देश की विभिन्न आधिकारिक एजेंसियों और मानवीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
गाजा पट्टी में सफल जल पंपिंग प्रक्रिया आश्रय केंद्रों को आवश्यक दैनिक पेयजल प्रदान करने वाली आबादी के लिए स्वच्छ जल की कमी को संबोधित करती है।
अनुवाद - पी मिश्र.