फातिमा बिन मुबारक ने क्रिसमस मनाने वालों को बधाई दी

अबू धाबी, 31 दिसंबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- जनरल वुमन यूनियन (GWU) की अध्यक्ष, सुप्रीम काउन्सिल फॉर मदरहूड एंड चाइल्डहूड की अध्यक्ष व फैमिली डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन (FDF) की अध्यक्ष (मदर ऑफ द नेशन) हर हाइनेस शेखा फातिमा बिन्त मुबारक ने यूएई और दुनिया भर में क्रिसमस मनाने वालों को बधाई दी।

हर हाइनेस शेखा फातिमा ने कहा, "मुझे यूएई और पूरी दुनिया में क्रिसमस मनाने वालों को हार्दिक बधाई देते हुए खुशी हो रही है। हम नए साल का स्वागत करते हैं, हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि यह इसे पूरी दुनिया में स्थिरता और शांति का साल बनाए।"

अनुवाद - पी मिश्र.