न्यूयॉर्क, 29 दिसंबर, 2023 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 2023 में भारी पीड़ा, हिंसा और जलवायु अराजकता के बाद 2024 को "विश्वास और उम्मीद के निर्माण" का साल बनाने के लिए वैश्विक एकता का आह्वान किया है।
गुटेरेस ने अपने नए साल के संदेश में कहा, “जब हम साथ खड़े होते हैं तो मानवता सबसे मजबूत होती है। 2024 विश्वास के पुनर्निर्माण और उम्मीद की बहाली का साल होना चाहिए।”
उन्होंने आग्रह किया, "आइए 2024 को विश्वास और उम्मीद का साल बनाने का संकल्प लें, जिसे हम एक साथ पूरा कर सकते हैं।" उन्होंने एक खुशहाल और शांतिपूर्ण नए साल की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ समापन किया।
अनुवाद - पी मिश्र.