आर्ट दुबई ने 17वें संस्करण के लिए कार्यक्रमों और साझेदारियों की घोषणा की

दुबई, 9 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मध्य पूर्व और ग्लोबल साउथ के कला और कलाकारों के लिए अग्रणी अंतरराष्ट्रीय मंच आर्ट दुबई ने आज अपने 17वें संस्करण के लिए कार्यक्रमों और साझेदारियों के विवरण की घोषणा की, जो दुबई में मदीनत जुमेराह में होगा। उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के संरक्षण में आयोजित यह मेला 1 से 3 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें 28 फरवरी और 29 फरवरी को पूर्वावलोकन होंगे।

आर्ट दुबई 2024 में स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ सहयोग का एक विस्तारित कार्यक्रम पेश किया जाएगा, जो ग्लोबल साउथ के रचनात्मक समुदायों के लिए बैठक बिंदु के रूप में मेले की स्थिति को रेखांकित करेगा और स्थानीय व क्षेत्रीय पारिस्थितिकी तंत्र का सहयोग करने में एक कला मेले की भूमिका को फिर से परिभाषित करने के इसके मिशन को रेखांकित करेगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रमुख नए कमीशन और प्रीमियर और किसी भी अंतरराष्ट्रीय कला मेले का सबसे व्यापक शिक्षा, वार्ता और विचार-नेतृत्व कार्यक्रम शामिल होंगे।

अपनी स्थापना के बाद से आर्ट दुबई नए कमीशनिंग मॉडल और दीर्घकालिक नई, उच्च प्रभाव वाले सांस्कृतिक प्रोग्रामिंग विकसित करने के लिए संस्थागत और वाणिज्यिक भागीदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ये सहयोग शिक्षा और डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर विशेष जोर देते हैं, जो आर्ट दुबई की व्यापक साल भर की प्रोग्रामिंग की आधारशिला हैं। वे दुबई के सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे के भविष्य को आकार देने के साथ हमारे समय के कुछ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य विचार

आर्ट दुबई के प्रमुख आकर्षणों में चुनौतीपूर्ण समय में उपचार, उम्मीद और कला की परिवर्तनकारी शक्ति के विषयों पर केंद्रित नए कमीशन किए गए प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शामिल है। ग्लोबल आर्ट फोरम का 17वां संस्करण आर्ट दुबई का प्रमुख शिखर सम्मेलन, शुमोन बसर और नादीन एल-खौरी द्वारा संचालित अत्यधिक मौसम और अत्यधिक परिवर्तन के बीच संबंधों का पता लगाएगा। यह मेला अंतरराष्ट्रीय कला मेलों के बीच सबसे व्यापक वार्ता कार्यक्रम का दावा करता है, जिसमें दुबई कलेक्शन के सहयोग से मॉडर्न और कलेक्टर टॉक्स शामिल हैं, जो दुबई शहर के लिए पहला संस्थागत कला संग्रह है।

इसके अतिरिक्त ए.आर.एम. कलाकार साहिल नाइक द्वारा तैयार होल्डिंग चिल्ड्रेन प्रोग्राम का सबसे बड़ा संस्करण होगा और शुरुआत में इसे 100 से अधिक स्कूलों और 15,000 छात्रों तक विस्तारित करने से पहले मेले में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा 'हार्ट स्पेस' का प्रीमियर, डिजिटल कलाकार क्रिस्टा किम का एक महत्वपूर्ण नया कमीशन, जूलियस बेयर द्वारा उनकी वैश्विक NEXT पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो आर्ट दुबई में विविध और अभिनव पेशकशों को जोड़ता है।

आर्ट दुबई के कलात्मक निदेशक पाब्लो डेल वैल ने कहा, “आर्ट दुबई जैसे कला मेलों की जिम्मेदारी व्यावसायिक मंचों से कहीं अधिक है और आर्ट दुबई इस क्षेत्र के सांस्कृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में कलाकारों, छात्रवृत्ति, सांस्कृतिक शिक्षा और विचार-नेतृत्व का सहयोग करते हुए एक महत्वपूर्ण संस्थागत भूमिका निभा रहा है। इस साल हमारा कार्यक्रम हमारे गृह शहर के तेजी से विविध और बहुसांस्कृतिक समुदायों को दर्शाता है, जो वैश्विक दक्षिण भर के कलाकारों के लिए पहले से कहीं अधिक अवसर प्रदान करता है।”

आर्ट दुबई के कार्यकारी निदेशक बेनेडेटा घियोन ने कहा, “आर्ट दुबई ग्रुप हमारे गृह शहर दुबई से प्रेरित और प्रतिक्रिया करते हुए एक संपन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र की नींव रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

आर्ट दुबई ए.आर.एम. होल्डिंग के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है और स्विस वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप जूलियस बेयर द्वारा प्रायोजित है। इवेंट का एक्सक्लूसिव हाई ज्वेलरी और वॉच पार्टनर पियागेट है। सांस्कृतिक रूप से संचालित जीवनशैली डेवलपर HUNA आर्ट दुबई का भागीदार है। दुबई संस्कृति कला प्राधिकरण (दुबई संस्कृति) मेले का रणनीतिक भागीदार है। मदिनत जुमेराह आर्ट दुबई का घर है।

पूर्ण वक्ता लाइन-अप और सम्मेलन सत्र का समय फरवरी की शुरुआत में जारी किया जाएगा।

विचार नेतृत्व

21वीं सदी में बाढ़, सूखे और तूफान से लेकर धुंध तक की चरम मौसम अब "विकासशील दुनिया" तक सीमित नहीं है, बल्कि अब हर जगह हो रही है। इस बीच विलुप्त होने का खतरा तत्काल नवाचारों और कल्पना को जन्म देता है। दो दिनों में आर्ट दुबई का प्रमुख ट्रांसडिसिप्लिनरी शिखर सम्मेलन, ग्लोबल आर्ट फोरम, दुनिया के कई सबसे सम्मोहक कलाकारों, वास्तुकारों, शिक्षाविदों, क्यूरेटर और विचारकों के साथ खराब मौसम और चरम परिवर्तन के आसपास की संस्कृतियों, प्रौद्योगिकियों, विज्ञान और पहलों को प्रस्तुत करेगा। "Whether or Not" शीर्षक से ग्लोबल आर्ट फोरम 17 का आयोजन कमिश्नर शुमोन बसर और क्यूरेटर नादीन अल-खौरी द्वारा किया जाता है और यह 29 फरवरी और 1 मार्च 2024 को होगा।

आर्ट दुबई की छात्रवृत्ति के प्रति प्रतिबद्धता का सहयोग करते हुए मॉडर्न और कलेक्टर टॉक्स दुबई कलेक्शन के साथ साझेदारी में प्रस्तुत किए जाते हैं, जो दुबई शहर के लिए पहला संस्थागत कला संग्रह है। आर्ट दुबई मॉडर्न टॉक्स शीत युद्ध के दौरान सोवियत भू-राजनीति द्वारा संभव बनाए गए कलात्मक संबंधों को उजागर करेगा, जो पश्चिमी महानगरों से ध्यान हटाकर मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और अफ्रीका के कलाकारों पर सोवियत शिक्षा और प्रदर्शनियों के प्रभाव पर बातचीत को केंद्रित करेगा।

शिक्षा

शिक्षा, पेशेवर विकास और विचार नेतृत्व के प्रति मेले की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए मेले के सभी पांच दिनों में होने वाली वार्ता, कार्यशालाओं और कार्यक्रमों का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा।

ए.आर.एम. होल्डिंग चिल्ड्रेन प्रोग्राम अब अपने चौथे साल में है और 2024 संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जो यूएई में इस तरह के सबसे महत्वाकांक्षी शिक्षा कार्यक्रम में 100 से अधिक स्कूलों में 15,000 से अधिक छात्रों तक पहुंचेगा। प्रत्येक साल कार्यशालाओं को विकसित करने के लिए एक कलाकार का चयन किया जाता है, जो सभी सात अमीरातों में निजी, सरकारी और विशेष शैक्षिक आवश्यकताओं वाले स्कूलों में विस्तार करने से पहले आर्ट दुबई में शुरू होता है।

गोवा स्थित कलाकार साहिल नाइक को 2024 कार्यक्रम विकसित करने के लिए चुना गया है और उनकी मूर्तिकला, वास्तुकला और कला शिक्षा-आधारित अभ्यास प्रतिभागियों को प्रेरणा के स्रोतों के रूप में डायरैमास, स्मृति और निर्मित वातावरण का उपयोग करके सृजन की यात्रा पर ले जाएगा।

अनुवाद - पी मिश्र.