बाकू, 9 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अजरबैजान के राष्ट्रपति महामहिम इल्हाम अलीयेव ने आज यूएई के राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान का स्वागत किया, जो अजरबैजान की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
राजधानी बाकू में ज़ुगुल्बा प्रेसिडेंशियल पैलेस में हिज हाइनेस के काफिले के आगमन पर एक आधिकारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव भी शामिल थे। गार्ड ऑफ ऑनर ने हिज हाइनेस को सलामी दी, जिसके बाद यूएई और अजरबैजान के राष्ट्रगान बजाए गए।
इसके बाद हिज हाइनेस राष्ट्रपति ने मंत्रियों और गणमान्य व्यक्तियों सहित वरिष्ठ अजरबैजान के अधिकारियों को बधाई दी।
महामहिम राष्ट्रपति अलीयेव ने यात्रा के दौरान हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से भी हाथ मिलाया, जिनमें उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान; विदेश मंत्री हिज हाइनेस शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान; हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोच्च परिषद के महासचिव अली बिन हम्माद अल शम्सी; यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ. अनवर गर्गश; ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्री सुहैल बिन मोहम्मद अल मजरूई; उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर; निवेश मंत्री मोहम्मद हसन अल सुवेदी; राज्य मंत्री अहमद अली अल सईघ; अजरबैजान में यूएई के राजदूत मोहम्मद मुराद अल बलुशी और यूएई के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल थे।
अनुवाद - पी मिश्र.