1 बिलियन फॉलोअर्स समिट इस बात पर महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है कि कैसे कंटेंट निर्माता बिलियन डॉलर के उद्योग पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं

दुबई, 10 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- कंटेंट निर्माण और रचनाकारों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी सभा के दूसरे संस्करण 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट ने बुधवार, 10 जनवरी को दुबई में 2-दिवसीय एक्सपो में वैश्विक दिग्गजों की सम्मोहक अंतर्दृष्टि के साथ 250 बिलियन डॉलर के उद्योग की असीमित भविष्य की संभावनाओं के लिए नई खिड़कियां खोली हैं।

यूएई सरकार मीडिया कार्यालय के अध्यक्ष सईद अल एटर ने शिखर सम्मेलन में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा, “हमारे पास महत्वाकांक्षा और रचनात्मकता की भूमि, सभी संस्कृतियों के दिल दुबई और यूएई में दुनिया भर से 3,000 से अधिक सामग्री निर्माता हैं। आज यूएई वास्तव में राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के दृष्टिकोण के कारण सपने देखने वालों का उद्गम स्थल है।”

उन्होंने आगे कहा, "250 बिलियन डॉलर का यह उद्योग बढ़ता रहेगा और हम यहां सही प्रोत्साहन और इस तरह के मंच प्रदान करने के लिए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुबई और यूएई इस सफलता में अग्रणी योगदानकर्ता हैं।"

अपने मुख्य भाषण के दौरान, न्यू मीडिया एकेडमी (NMA) की सीईओ आलिया अल हम्मादी ने जोर देकर कहा, “हम आज यहां समुदाय, सहयोग और जुड़ाव के लिए एकत्र हुए हैं, मैं चाहता हूं कि आप वास्तव में हमारी सामूहिक पहुंच को समझें। 2023 में 5 बिलियन से अधिक या 61 फीसदी वैश्विक आबादी सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। आज हम एक गतिशील शक्ति के रूप में प्रभाव के वास्तुकार के रूप में एक साथ आते हैं, जिनके पास सामाजिक चेतना को आकार देने और अर्थव्यवस्थाओं और वैश्विक मामलों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ने की अद्वितीय क्षमता है।”

उन्होंने आगे कहा, “अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि कंटेंट निर्माता के रूप में आप पर प्रभाव केवल संख्याओं में नहीं है, बल्कि आपके द्वारा बताई गई कहानियों और आपके द्वारा प्रेरित सकारात्मक बदलाव में भी है। हर दिन आप एक ऐसा क्षण बनाते हैं जो पहले मौजूद नहीं था।"

उन्होंने बताया,“कंटेंट क्रिएटर्स के एक्सपो 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट के गौरवान्वित आयोजकों के रूप में NMA का मानना है कि हमारी एकता ही सामूहिक सहयोग को प्रेरित करती है। इस साल हम न केवल बड़े और बेहतर हुए हैं बल्कि अधिक जुड़े हुए और अधिक जागरूक भी हुए हैं।''

मिस्र के कंटेंट निर्माता अहमद अल घंडौर "अल-दहीह", जिन्होंने समिट के "राजदूत" के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, ने सहानुभूति पैदा करने और किसी भी कारण के पीछे ध्यान और सहयोग लाने के लिए प्रभाव पैदा करने के लिए कहानी कहने के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “शक्तिशाली मानवीय कहानियों का आर्थिक प्रभाव पड़ता है। कैसे? माराडोना द्वारा पहनी गई एक टी-शर्ट 10 मिलियन GBP में नीलाम हुई। टीशर्ट को बनाने में 10 GBP से अधिक की लागत नहीं आई, तो यह इतने अधिक मूल्य पर क्यों बेची गई? यह बड़ी कीमत इसकी कहानी के कारण अर्जित की गई - यह वही जर्सी थी जो उन्होंने तब पहनी थी जब अर्जेंटीना ने विश्व कप जीता था।”

इस उदाहरण से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने अपने श्रोताओं से कहा, “क्या आप जानते हैं कि अरब के रूप में हमें क्या अलग करता है? वह यह कि हम अरबी भाषा बोलते हैं। हमारे पास अरब हस्तियां, अभिनेता, वैज्ञानिक हैं और यह महत्वपूर्ण है कि हमारे पास अपनी कहानियां बताने के लिए अरब कहानीकार और कंटेंट निर्माता हों।''

अनुवाद - पी मिश्र.