दुबई पुलिस ने वेबसाइट पर 'यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी पैक' सेवा लॉन्च की

दुबई, 10 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- पीपुल्स ऑफ डिटर्मिनेशन एम्पावरमेंट काउंसिल द्वारा प्रतिनिधित्व की गई दुबई पुलिस ने दिव्यांग लोगों के लिए सभी सेवाओं तक सुविधाजनक और उपयोगकर्ता के अनुकूल पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किए गए एक अभिनव मंच के माध्यम से दुबई पुलिस वेबसाइट पर "यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी पैक" सेवा लॉन्च की है।

यह सेवा दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने की राष्ट्रीय नीति और "माई कम्युनिटी... ए सिटी फॉर एवरीवन" पहल के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य दुबई को दिव्यांग लोगों के लिए एक अनुकूल शहर बनाना है।

दुबई पुलिस में पीपल ऑफ डिटर्मिनेशन एम्पावरमेंट काउंसिल के अध्यक्ष मेजर अब्दुल्ला हमद अल शम्सी ने इस बात पर जोर दिया कि दुबई पुलिस वेबसाइट पर "यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी पैक" सेवा का शुभारंभ दिव्यांग लोगों के लिए विभिन्न सेवाओं तक आसान और सुविधाजनक पहुंच की सुविधा प्रदान करने के लिए दुबई पुलिस के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल्ला खलीफा अल मैरिज के मार्गदर्शन में बल के समर्पित प्रयासों का हिस्सा है।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह पहल दिव्यांग लोगों के लिए जीवन की खुशी और गुणवत्ता को बढ़ाने के दूरदर्शी नेतृत्व के उद्देश्य के अनुरूप है।

अल शम्सी ने पुष्टि किया कि "यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी पैक" सेवा अब दिव्यांग लोगों के लिए उपलब्ध है, वे दुबई पुलिस की वेबसाइट पर जाकर और 'पीपुल्स ऑफ डिटरमिनेशन' लोगो के साथ शीर्ष-बाएं आइकन पर क्लिक करके इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने आगे उल्लेख किया कि विशेष सुविधाएँ दिव्यांग लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई हैं। इसके अतिरिक्त सेवा सामग्री का 131 भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

अल शम्सी ने आगे बताया कि "यूनिवर्सल एक्सेसिबिलिटी पैक" सेवा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उपयोगकर्ता अनुभव को अनुकूलित करने की सुविधाएँ प्रदान करती है।

अनुवाद - पी मिश्र.