1 बिलियन फॉलोअर्स समिट नए मीडिया के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत करता है: सरकारी अधिकारी, मीडिया लीडर्स

दुबई, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सरकारी अधिकारियों और मीडिया लीडर्स ने डिजिटल कंटेंट उद्योग पर 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट के परिवर्तनकारी प्रभाव की प्रशंसा की, जिससे एक प्रमुख वैश्विक नए मीडिया केंद्र के रूप में यूएई की स्थिति मजबूत हुई।

उन्होंने कहा कि दुबई में 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट न केवल वैश्विक नए मीडिया हब के रूप में यूएई की भूमिका को मजबूत कर रहा है, बल्कि डिजिटल कंटेंट उद्योग में एक क्रांति को भी बढ़ावा दे रहा है, इसे भविष्य के लिए नया आकार दे रहा है।

उनके बयान समिट के समापन पर आए, जो दुबई में दो दिनों तक आयोजित किया गया था और न्यू मीडिया अकादमी द्वारा 'गेट कनेक्टेड' विषय के तहत आयोजित किया गया था।

एमिरेट्स स्कूल एस्टैब्लिशमेंट के महानिदेशक इंजीनियर मोहम्मद अल कासिम ने कहा, "1 बिलियन फॉलोअर्स समिट की मेजबानी करके दुबई डिजिटल कंटेंट क्रिएटर की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करता है, जो न केवल मीडिया परिदृश्य बल्कि शिक्षा जैसे क्षेत्रों को भी आकार देता है। यह समिट कंटेंट क्रिएटर के वैश्विक केंद्र के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत करता है।"

अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) के महानिदेशक मोहम्मद जलाल अलरायसी ने कहा, "यूएई के प्रज्ञ नेतृत्व ने कल के लिए अपनी अटूट दृष्टि के साथ देश को मीडिया, संस्कृति, कला, नवाचार और रचनात्मकता को शामिल करने के लिए आर्थिक क्षेत्र से परे विस्तार करते हुए आधुनिक क्षेत्रों को अपनाने और पोषित करने में सबसे आगे रखा है। आज, 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट इस रणनीतिक दूरदर्शिता के प्रमाण के रूप में खड़ा है, जो वैश्विक उद्योग के लीडर्स और प्रतिभाओं दोनों व्यक्तियों और संस्थानों को आकर्षित करता है, जो डिजिटल कंटेंट के भविष्य को आकार देने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मीडिया डिजिटल कंटेंट उद्योग का सहयोग करने में एक महत्वपूर्ण बहुआयामी भूमिका निभाता है। इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र को सांस्कृतिक राजदूतों के रूप में कंटेंट क्रिएटर्स की जिम्मेदारियों को संबोधित करने के साथ स्पष्ट नियमों, परिभाषाओं और विवरणों की आवश्यकता है।”

अबू धाबी मीडिया नेटवर्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राशेद हुमैद अल कुबैसी ने कहा, "1 बिलियन फॉलोअर्स समिट सभी क्षेत्रों में एक ट्रेंडसेटर के रूप में यूएई की भूमिका की पुष्टि करता है। समिट में जनता की राय और इसके विकसित पहलुओं की नब्ज को देखते हुए यह स्पष्ट है यह आयोजन एक संपन्न और प्रभावशाली मीडिया परिदृश्य के लिए यूएई के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।"

दुबई मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद अलमुल्ला ने कहा, “1 बिलियन फॉलोअर्स समिट वैश्विक और अरब कंटेंट रचनाकारों और विशेषज्ञों की एक सभा ने प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अपने कौशल का लाभ उठाने के लिए विशाल संभावित प्रौद्योगिकी अनलॉक का प्रदर्शन किया।”

अनुवाद - पी मिश्र.