यूएई का पर्यटन क्षेत्र 2024 में मजबूत प्रदर्शन संकेतकों के साथ वृद्धि हो रहा

अबू धाबी, 12 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- संयुक्त अरब अमीरात में पर्यटन क्षेत्र में चालू वर्ष की शुरुआत से ही सुधार और विकास की लहर देखी गई है, जो इस क्षेत्र के सभी पहलुओं में उच्च प्रदर्शन संकेतकों द्वारा उजागर हुई है। यह एक असाधारण पर्यटन सीजन के लिए विशेष रूप से आगामी अवधि में देश द्वारा आयोजित वैश्विक कार्यक्रमों और प्रमुख गतिविधियों के व्यस्त एजेंडे के साथ अच्छा संकेत है।

"वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर" अभियान के चौथे संस्करण की लॉन्चिंग इस सप्ताह देश में पर्यटन परिदृश्य पर हावी रही, जिसमें होटल और राष्ट्रीय परिवहन क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ देखी गईं, जो उनकी वैश्विक उत्कृष्टता और नेतृत्व को दर्शाती हैं।

वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने "वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर" अभियान का चौथा संस्करण लॉन्च किया। उन्होंने कहा, "राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र में वार्षिक वृद्धि देखी जा रही है। हमारा लक्ष्य 2031 तक GPD में क्षेत्र के योगदान को एईडी450 बिलियन तक बढ़ाना है।"

सकारात्मक संकेतक

यूएई के पर्यटन क्षेत्र ने जनवरी से सितंबर 2023 की अवधि के दौरान देश में होटल राजस्व एईडी32.2 बिलियन तक पहुंचने के साथ सकारात्मक प्रदर्शन संकेतक हासिल किए, जो 2022 की इसी अवधि की तुलना में 27 फीसदी की वृद्धि दर दर्शाता है। इसी अवधि के दौरान होटल मेहमानों की संख्या 20.2 मिलियन तक पहुंच गई, जो 2022 की इसी अवधि की तुलना में 12 फीसदी की वृद्धि है। होटल अधिभोग दर भी पिछले साल के पहले 9 महीनों के दौरान 2022 की इसी अवधि की तुलना में 6 फीसदी की वृद्धि के साथ 75 फीसदी तक पहुंच गई।

सर्वोत्तम गंतव्य

दुनिया के सबसे बड़े ट्रैवल प्लेटफॉर्म "TripAdvisor" द्वारा 2024 ट्रैवलर्स च्वाइस अवार्ड्स में दुबई को लगातार तीसरे साल शीर्ष वैश्विक गंतव्य का ताज पहनाया गया। यह पहली बार है जब शहर ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

इन पुरस्कारों के विजेताओं का चयन अनोखे तरीके से किया जाता है, जहां दुनिया भर से लाखों यात्री विभिन्न गंतव्यों, गतिविधियों और पेश किए गए अनुभवों पर अपनी स्वतंत्र समीक्षा और राय प्रदान करते हैं।

राष्ट्रीय एयरलाइंस

पिछले साल के दौरान, एमिरेट्स एयरलाइंस ने लगभग 150 गंतव्यों के लिए 164,400 से अधिक उड़ानें संचालित कीं, जो मध्य पूर्व और अफ्रीका में एयरलाइंस द्वारा संचालित कुल उड़ानों का 20 फीसदी था, जो 819,150 उड़ानों तक पहुंच गया।

एयरलाइन और हवाई अड्डे के डेटा में एक विशेष संस्थान "Cirium" द्वारा जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी पिछले साल मध्य पूर्व और अफ्रीका में समय की पाबंदी के मामले में शीर्ष 10 एयरलाइनों में से एक थी।

1.22 मिलियन विजिटर्स

रास अल खैमाह टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी (RAKTDA) ने घोषणा किया कि साल 2023 अमीरात में पर्यटन के लिए अब तक का सबसे अच्छा साल था, जिसमें 1.22 मिलियन पर्यटक आए। यह इसके विजिटर्स की उच्चतम संख्या है, जो 2022 से 8 फीसदी की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है और साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में 24 फीसदी की महत्वपूर्ण वार्षिक वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है।

अनुवाद - पी मिश्र.