मोहम्मद बिन राशिद शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए

दुबई, 13 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज दुबई में सालेह बिन अम्ही बिन हुमैद अल मंसूरी की बेटी के साथ अपने बेटे अली की शादी के अवसर पर सुल्तान बिन अली बिन सुल्तान अल साबोसी द्वारा आयोजित एक रिसेप्शन में भाग लिया।

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद के साथ दुबई के प्रथम उप शासक, उप प्रधान मंत्री, वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई के दूसरे उप शासक हिज हाइनेस शेख अहमद बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी थे।

हिज हाइनेस शेख मोहम्मद ने नवविवाहितों को बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।

रिसेप्शन में कई शेख और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

अनुवाद - पी मिश्र.