अमीरात, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों और अमीरात के शासकों ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सैद को उनके सत्ता में आने की वर्षगांठ पर बधाई संदेश भेजा है।
यह संदेश शारजाह के हिज हाइनेस डॉ. शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी, अजमान के शेख हुमैद बिन राशिद अल नुमी, फुजैरा के शेख हमद बिन मोहम्मद अल शर्की, उम्म अल क्वैयन के शेख सऊद बिन राशिद अल मुअल्ला और रास अल खैमाह के शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी द्वारा भेजे गए थे।
इस अवसर पर क्राउन प्रिंसेस और उप शासकों ने भी ओमान के सुल्तान को बधाई संदेश भेजा है।
अनुवाद - पी मिश्र.