दुबई, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- FIFA ने साल 2024 के लिए संयुक्त अरब अमीरात में फुटबॉल, बीच सॉकर और फुटसल के लिए रेफरी की अंतरराष्ट्रीय सूची को मंजूरी दी है। सूची में 24 रेफरी और 7 वीडियो सहायक रेफरी (VAR अधिकारी) शामिल हैं।
फुटबॉल की अंतरराष्ट्रीय सूची में 8 रेफरी शामिल हैं, जिनके नाम मोहम्मद अब्दुल्ला हसन, उमर मोहम्मद अल अली, अदेल अली अल नकबी, अहमद इस्सा दरविश, याह्या अली अल मुल्ला, सुल्तान मोहम्मद सालेह, खुलूद खुदूम अल ज़ाबी, मोहम्मद अब्दुल्ला अल हरमूदी हैं। 10 सहायक रेफरी में मोहम्मद अहमद यूसुफ, हसन मोहम्मद अल माहरी, जसेम अब्दुल्ला अल अली, अहमद सईद अल रशीदी, अली राशिद अल नुमी, सब्त ओबेद सुरूर, अमल जमाल नासर, सईद राशिद अल मरजौकी, यासेर सबील अल मुर्शिदी और मोहम्मद हुसैन अल मजमी भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 7 वीडियो सहायक रेफरी (VAR) हैं, जिनके नाम मोहम्मद अब्दुल्ला हसन, अदेल अली अल नकबी, उमर मोहम्मद अल अली, मोहम्मद ओबेद खादेम, साकर हमदान अल ज़ाबी, इस्सा खलीफा अल हाजरी और अहमद सईद अल नकबी हैं।
सूची में रेफरी फहद बद्र अल होसानी, अहमद अब्दुल्ला अल घिस, नजत हसन अल बलुशी, यासेर खलाफान अल ज़ाबी (फुटसल के लिए), इब्राहिम यूसुफ अल रईसी और नवाफ अहमद हसन (बीच सॉकर के लिए) भी शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.