शारजाह, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सुप्रीम काउंसिल के सदस्य, शारजाह के शासक और कालबा विश्वविद्यालय (UoK) के अध्यक्ष हिज हाइनेस डॉ. शेख सुल्तान बिन मुहम्मद अल कासिमी ने गुरुवार को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में स्नातक कार्यक्रम स्थापित करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में कालबा विश्वविद्यालय और मोनाश विश्वविद्यालय के बीच एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।
कालबा विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में चार साल का शैक्षणिक कार्यक्रम स्थापित करने और कॉलेज की विभिन्न सुविधाओं के बुनियादी ढांचे का सहयोग और विकास करने के लिए दोनों विश्वविद्यालयों के बीच घनिष्ठ सहयोग बनाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुसान इलियट द्वारा UoK के मुख्यालय में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जो कई विभागों में स्नातक प्रशिक्षित कैडरों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम के लिए सर्वोत्तम सेवाओं के प्रावधान में परिलक्षित होता है जो विशेष रूप से खेल विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में पेशेवर अभ्यास और शैक्षिक उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असाधारण शिक्षा, अत्याधुनिक खेल अनुसंधान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के साथ साझेदारी के माध्यम से समाज को समृद्ध बनाने के लिए काम करना है, जबकि कार्यक्रम का दृष्टिकोण एक व्यापक और नई शैक्षिक वातावरण विकसित करने के लिए अपने क्षेत्र में एक अग्रणी और प्रभावशाली कार्यक्रम बनना है।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातकों को व्यापक सैद्धांतिक, व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान, महत्वपूर्ण और रचनात्मक सोच क्षमताओं और समस्या-समाधान कौशल के साथ ही शैक्षिक क्षेत्रों में नेतृत्व, नवाचार और अनुसंधान के लिए आवश्यक जानकारी और क्षमताओं के साथ स्नातकों को लैस करने के अलावा शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, खेल प्रशिक्षण और खेल प्रबंधन में प्रभावी पेशेवरों को तैयार करने के लिए सहयोगात्मक और नेतृत्व क्षमताएं प्रदान करना है।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम का उद्देश्य खेल विशेषज्ञता के क्षेत्रों में व्यक्तियों, समूहों और समुदायों की जरूरतों को पूरा करने और उसमें प्रशासनिक और पेशेवर कार्यों का नेतृत्व करने के लिए स्नातकों की योग्यता का सहयोग करना है।
शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान कार्यक्रम अपने स्नातकों को खेल क्लबों, फिटनेस केंद्रों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों के स्तर पर तकनीकी प्रशिक्षण कार्य और खेल विकास और खेल प्रबंधन, खेल विज्ञान विशेषज्ञों और सैन्य कोर में काम करने के अलावा विकलांग छात्रों का पुनर्वास और प्रशिक्षण के क्षेत्र में विभिन्न अवसर प्रदान करेगा।
समझौते पर हस्ताक्षर समारोह में दोनों पक्षों के कई अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए।
अनुवाद - पी मिश्र.