सारा अल अमीरी ने 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट में 'नॉलेज क्रिएटर्स' कार्यक्रम के स्नातकों से मुलाकात की

दुबई, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- सार्वजनिक शिक्षा और उन्नत प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और अमीरात स्कूल प्रतिष्ठान की अध्यक्ष सारा अल अमीरी ने 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट में 'नॉलेज क्रिएटर्स' कार्यक्रम के स्नातकों से मुलाकात की है।

न्यू मीडिया अकादमी द्वारा एमिरेट्स स्कूल एस्टेब्लिशमेंट के सहयोग से शुरू किए गए इस कार्यक्रम का लक्ष्य 100 छात्रों और 100 शिक्षकों को सोशल मीडिया के लिए 5,000 नई शैक्षिक कंटेंट बनाने के लिए प्रशिक्षित करना है।

अल अमीरी ने 10 से 11 जनवरी 2024 तक प्रतिष्ठित एमिरेट्स टावर्स और म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में होने वाले 1 बिलियन फॉलोअर्स समिट के दूसरे संस्करण के मौके पर स्नातकों से मुलाकात की। 'गेट कनेक्टेड' थीम के तहत आयोजित इस समिट में 7,000 लोग शामिल हुए, जिनमें 3,000 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हैं, जिन्होंने सामूहिक रूप से 1.6 बिलियन से अधिक अनुयायियों को आकर्षित किया।

सारा अल अमीरी ने कहा कि 'नॉलेज क्रिएटर्स' कार्यक्रम सोशल मीडिया पर अरबी शैक्षिक कंटेंट को समृद्ध करने की एक अनूठी पहल का प्रतिनिधित्व करता है।

उन्होंने आगे कहा, "हमारा लक्ष्य छात्रों और शिक्षकों को अत्याधुनिक शैक्षिक कंटेंट पेश करने के कौशल से लैस करना है, जो सीखने के अनुभव को बढ़ाती है और आधुनिक शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करती है।"

अल अमीरी ने कहा कि "कार्यक्रम उन्नत मीडिया प्रशिक्षण प्रदान करना चाहता है, जो शिक्षकों और छात्रों को सोशल मीडिया के लिए नई शैक्षिक कंटेंट तैयार करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाता है।"

कंटेंट कार्यक्रम में कहानी सुनाने, रचनात्मक स्क्रिप्ट लिखना, वीडियो क्लिप का फिल्मांकन और निर्माण करने, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के लिए कंटेंट प्रकाशित करने और सोशल मीडिया कंटेंट का विश्लेषण करना शामिल है।

न्यू मीडिया अकादमी के सीईओ आलिया अल हम्मादी ने प्रतिभाशाली छात्रों और शिक्षकों को आवश्यक कौशल और उपकरण प्रदान करने में कार्यक्रम की भूमिका पर जोर दिया गया, जो उन्हें अद्वितीय और रचनात्मक शैक्षिक कंटेंट प्रकाशित करने में सक्षम बनाता है, जिससे वैश्विक क्षेत्र में अग्रणी डिजिटल मीडिया हब के रूप में यूएई की स्थिति को बढ़ावा मिलता है।

'नॉलेज क्रिएटर्स' कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों को बुनियादी स्कूल विषयों पर रचनात्मक कंटेंट प्रकाशित करने में सक्षम बनाना चाहता है जिससे उनकी पहुंच और जनता के साथ संवाद करने की क्षमता का विस्तार हो।

अनुवाद - पी मिश्र.