दुबई, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद अब्दुल्ला अल गर्गावी ने कहा कि वैश्विक मीडिया क्षेत्र आज एक महत्वपूर्ण मोड़ पर जा रहा है, जो मीडिया और प्रौद्योगिकी में भारी और अप्रत्याशित बदलाव ला सकता है।
मंत्री ने कहा, "यूएई के लिए हमारा लक्ष्य नए मीडिया के लिए केंद्र बिंदु बनना है। दुबई में एक स्थायी प्रभावशाली मुख्यालय स्थापित करने के यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के लिए धन्यवाद, यूएई सकारात्मक कंटेंट बनाने के लिए प्रभावशाली लोगों का सहयोग करके उनके लिए एक वैश्विक केंद्र बनेगा।”
अल गर्गावी ने कहा, “कंटेंट बनाना कोई आसान काम नहीं है, क्योंकि कंटेंट में समुदायों को बनाने या उन्हें नीचे लाने की शक्ति होती है। विशेष कंटेंट बनाने के लिए सहयोग और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है, जो ज्ञान निर्माण में मदद करता है।”
1 बिलियन फॉलोअर्स समिट पर बात करते हुए अल गर्गावी ने कहा कि यह आयोजन बड़े पैमाने पर शुरू हुआ है और अपने दूसरे संस्करण में भी बढ़ता रहा है। उन्होंने नए मीडिया के बढ़ते महत्व और मानवता के लिए मूल्य जोड़ने वाली असाधारण कंटेंट बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए बड़े और अधिक प्रभावशाली भविष्य के संस्करणों का वादा किया।
अनुवाद - पी मिश्र.