दुबई, 11 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन फुटबॉल (FIFA) ने पुष्टि किया कि फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को दिया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय खेल व्यक्तित्व के लिए मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम क्रिएटिव स्पोर्ट्स अवार्ड्स उन प्रमुख हस्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है, जो खेल की स्थिति को ऊपर उठाते हैं और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।
FIFA ने इन्फेंटिनो की इस पुरस्कार की जीत पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें कहा गया कि यह उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से प्रेरणा लेता है, जो खेल के प्रति जुनून रखते हैं।
FIFA ने बताया कि 2009 में विभिन्न खेल क्षेत्रों में व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान करने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह पुरस्कार 2012 में पुरस्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के नामांकन की अनुमति देने के लिए विकसित हुआ।
इन्फेंटिनो ने कहा, "दुबई में मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम क्रिएटिव स्पोर्ट्स अवॉर्ड के 12वें संस्करण में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
"मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं और दुबई शहर द्वारा दिए जाने वाले सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार इस पुरस्कार के लिए हिज हाइनेस शेख मोहम्मद, पुरस्कार के न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष मटर अल टायर और पुरस्कार समितियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "दुबई में मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम क्रिएटिव स्पोर्ट्स अवॉर्ड के 12वें संस्करण में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से सम्मानित किया जाना फुटबॉल के माध्यम से दुनिया को एकजुट करने में FIFA की सफलता का प्रतीक है।"
FIFA ने आगे कहा कि पुरस्कार समिति ने दुनिया भर में फुटबॉल की उपस्थिति को मजबूत करने के लिए गुणात्मक पहल शुरू करने में FIFA अध्यक्ष की भूमिका को भी स्वीकार किया।
अनुवाद - पी मिश्र.