अबू धाबी, 15 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी में सामुदायिक विकास विभाग (DCD) और ADNOC ने एक समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य अपने कर्मचारियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और समुदाय में सामाजिक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देना और सामाजिक व शैक्षणिक अनुसंधान को सूचित करना है।
यह समझौता अबू धाबी परिवार कल्याण रणनीति के साथ अपने कर्मचारियों के बीच कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने के लिए ADNOC की एनर्जी फॉर वेलबीइंग रणनीति का सहयोग करता है। इन पर DCD में वित्तीय और प्रशासक मामलों के कार्यकारी निदेशक माजेन अल दहमानी और ADNOC के कार्यकारी उपाध्यक्ष, ग्रुप बिजनेस सपोर्ट और स्पेशल टास्क सैफ अतीक अल फलाही ने अबू धाबी एनर्जी सेंटर में दोनों संस्थाओं के अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।
समझौता मानव संसाधनों में अध्ययन और सर्वोत्तम प्रथाओं सहित ज्ञान, विशेषज्ञता और अनुभव के आदान-प्रदान को सक्षम करेगा और कर्मचारियों के लिए कार्य-जीवन सद्भाव का सहयोग करने के लिए कार्यक्रम चलाएगा। इसके अलावा यह DCD और ADNOC को वित्तीय सहायता, कौशल विकास और रोजगार के अवसर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, परिवारों, बच्चों और समुदाय में परिवार की देखभाल के बिना लोगों को सशक्त बनाने वाले सामाजिक कार्यक्रमों को विकसित करने और सहयोग करने के लिए सामाजिक और अकादमिक अनुसंधान पर सहयोग करने में सक्षम बनाएगा। दोनों संगठन लक्षित स्वयंसेवी अवसर बनाने और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अपने कर्मचारियों को स्वयंसेवी कार्य में संलग्न होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी काम करेंगे।
DCD के अवर सचिव हमद अली अल धाहेरी ने कहा कि यह समझौता अनुभवों, संसाधनों और ज्ञान के आदान-प्रदान की मदद से सामाजिक और शैक्षणिक अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धतियों के विकास के माध्यम से दोनों संस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त समझौते में सामाजिक निगरानी पर रिपोर्टों के आदान-प्रदान के साथ देखी गई सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव पैदा करने के उद्देश्य से नई सामाजिक पहलों को प्रस्तावित करने और लागू करने के संयुक्त प्रयास भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि समझौता दोनों संस्थाओं को सामाजिक नवाचार पर सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने में सक्षम करेगा, जिसका उद्देश्य विचारों का आदान-प्रदान करना और सामाजिक प्राथमिकताओं को प्राप्त करने के लिए कार्यप्रणाली विकसित करना है।
अनुवाद - पी मिश्र.