वर्ल्ड ऑफ कॉफी 2024 में 51 देशों की 1,650 कंपनियां, ब्रांड शामिल होंगे

दुबई, 15 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) की एकीकृत इवेंट मैनेजमेंट और अनुभवात्मक एजेंसी DXB LIVE ने घोषणा किया कि DWTC में 21 से 23 जनवरी, 2024 तक चलने वाली वर्ल्ड ऑफ कॉफी 2024 प्रदर्शनी के तीसरे संस्करण में 51 देशों की 1,650 कंपनियों और ब्रांडों की भागीदारी होगी।

स्पेशलिटी कॉफी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, स्लोवाकिया, पुर्तगाल, आयरलैंड, कुवैत, नॉर्वे, ताइवान, थाईलैंड, पाकिस्तान, ईरान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देशों की कॉफी कंपनियां और ब्रांड शामिल होंगे।

इस संस्करण में 7 राष्ट्रीय मंडप भाग लेंगे, जो पिछले संस्करण की तुलना में दोगुना है, जिसमें भारत, म्यांमार, रवांडा, युगांडा, इक्वाडोर, कोस्टा रिका और अल साल्वाडोर की मजबूत उपस्थिति होगी।

DXB LIVE के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खालिद अल हम्मादी ने कहा, “हम इस प्रदर्शनी में कॉफी उद्योग के कई देशों, व्यवसायों, ब्रांडों और विशेषज्ञों को इकट्ठा करने में गर्व महसूस करते हैं। हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम प्रदर्शकों के लिए इस गतिशील उद्योग में अपने नई उत्पादों, सेवाओं और अग्रणी परियोजनाओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में काम करेगा। इसके अतिरिक्त यह कॉफी क्षेत्र में मूल्यवान अंतर्दृष्टि, विशेषज्ञता और नवाचारों के आदान-प्रदान के लिए दुनिया के विभिन्न हिस्सों से प्रदर्शकों और विजिटर्स के बीच बातचीत के लिए एक उत्पादक मंच भी प्रदान करेगा।”

वर्ल्ड ऑफ कॉफी 2024 में दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर (DMCC) का कॉफी सेंटर विभिन्न कॉफी उत्पादक देशों और क्षेत्रों के किसानों को ग्रीन कॉफी बीन्स को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी में एक समर्पित किसान मंडप स्थापित करेगा। यह मंडप विजिटर्स को कॉफी बीन्स और उनके स्रोतों के बारे में स्वाद लेने, चुनने और सीखने की अनुमति देने के अलावा वैश्विक कॉफी बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में किसानों की सहायता करेगा। रवांडा, कोलंबिया, होंडुरास, ब्राजील, कोस्टा रिका और इथियोपिया के किसान और संगठन दुनिया के कॉफी बेल्ट के लाखों किसानों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अनवाद - एस कुमार.