दुबई, 16 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के बाद मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) ने घोषणा किया कि उसने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के सहयोग से गाजा के लिए प्रत्यक्ष खाद्य सहायता में एईडी43 मिलियन (11.7 मिलियन डॉलर) का योगदान दिया है, जिससे 2021 में दोनों पक्षों के बीच सहयोग की शुरुआत से लेकर अब तक WFP को MBRGI द्वारा योगदान की गई कुल वित्तीय सहायता एईडी230 मिलियन (62.6 मिलियन डॉलर से अधिक) हो गई है।
यह घोषणा तब हुई जब MBRGI ने 15 से 19 जनवरी के बीच स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के मौके पर WFP के कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन की उपस्थिति में WFP के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के अनुसार, MBRGI प्रत्यक्ष खाद्य सहायता के लिए WFP को अपना योगदान देगा, जिससे गाजा में दस लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।
MBRGI ने स्थायी खाद्य परियोजनाओं को लागू करने और सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों के व्यापक वर्ग तक खाद्य सहायता पहुंचाने के लिए WFP के साथ एक और समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। दोनों समझौतों पर मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स के महासचिव हिज हाइनेस मोहम्मद अल गर्गावी और WFP के कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने हस्ताक्षर किए।
मोहम्मद अल गर्गावी की अध्यक्षता में MBRGI के प्रतिनिधिमंडल ने WFP के कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन की अध्यक्षता में विश्व खाद्य कार्यक्रम प्रतिनिधिमंडल के साथ WEF के मौके पर एक बैठक की, जहां उन्होंने विश्व स्तर पर वंचित आबादी की मदद करने और कई देशों में स्थायी खाद्य परियोजनाओं को लागू करने के संयुक्त उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक के दौरान, हिज हाइनेस अल गर्गावी ने गाजा पट्टी में यूएई के नेतृत्व में कुछ मानवीय पहलों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य फिलिस्तीनियों को मौजूदा घटनाओं के कारण चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सहायता करना है। दोनों पक्षों ने गाजा में लाभार्थियों के व्यापक वर्ग को प्रत्यक्ष भोजन सहायता प्रदान करने के लिए अपनी साझेदारी के विस्तार पर भी चर्चा की।
मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) के महासचिव मोहम्मद अल गर्गावी ने कहा, "यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के बाद MBRGI हाल की घटनाओं के कारण सामना करने वाली गंभीर मानवीय स्थितियों के बीच गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए भोजन सहायता प्रदान करना जारी रखा है।”
उन्होंने कहा, “हालिया MBRGI योगदान फिलिस्तीनियों का सहयोग करने और गाजा में प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए यूएई के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। WFP के साथ समझौते से गाजा में दस लाख लोगों तक पहुंचने के लिए WFP द्वारा प्रत्यक्ष खाद्य सहायता की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।”
WFP फिलिस्तीन के प्रतिनिधि और देश के निदेशक समीर अब्देलजाबेर ने कहा, "यह उदार योगदान प्रभावित फिलिस्तीनियों की तेजी से बढ़ती पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के महत्वपूर्ण समय पर आया है। यह गाजा पट्टी में खाद्य असुरक्षा के गंभीर स्तर का सामना कर रहे नागरिकों को जीवन रक्षक खाद्य सहायता प्रदान करने में WFP के प्रयासों को बढ़ावा देगा। यह MBRGI और WFP के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग के विस्तार का भी प्रतीक है।"
नई एकीकृत खाद्य सुरक्षा और पोषण चरण वर्गीकरण (IPC) रिपोर्ट गाजा में खाद्य असुरक्षा के खतरनाक स्तर पर प्रकाश डालती है, जिसमें पूरी आबादी संकट या गंभीर खाद्य असुरक्षा के बदतर स्तर का सामना कर रही है। रिपोर्ट में मौजूदा हालात बने रहने पर संभावित अकाल की चेतावनी दी गई है।
WFP 7 अक्टूबर से हर दिन गाजा के अंदर लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहा है और दिसंबर में 900,000 से अधिक लोगों तक भोजन सहायता पहुंचाई है।
अनुवाद - पी मिश्र.