अबू धाबी, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई बैंक फेडरेशन (UBF) के महानिदेशक जमाल सालेह ने वैश्विक चुनौतियों के सामने यूएई बैंकिंग क्षेत्र की मजबूती को रेखांकित किया है। सालेह ने इस सफलता का श्रेय सेंट्रल बैंक ऑफ यूएई (CBUAE) द्वारा कार्यान्वित प्रभावी रणनीतियों को दिया, जिन्होंने निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए रूपरेखा स्थापित की।
कल आयोजित एक सम्मेलन में बोलते हुए सालेह ने प्रमुख वैश्विक बैंकों के सामने आने वाली चुनौतियों के खिलाफ बैंकिंग क्षेत्र की अखंडता की रक्षा करने, मजबूत नियमों को लागू करने के लिए CBUAE की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। क्षेत्र की निरंतर उपलब्धियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए सालेह ने पिछले दो दशकों में उल्लेखनीय 1,200 फीसदी वृद्धि का खुलासा किया, जो बारह गुना वृद्धि का संकेत है।
CBUAE की देखरेख में राष्ट्रीय बैंकिंग क्षेत्र ने उच्च प्रशासन, पारदर्शिता और जोखिम प्रबंधन मानकों का पालन सुनिश्चित करते हुए पूंजी दक्षता, आवंटन और भंडार के लिए प्रभावशाली दरें बनाए रखीं।
सालेह ने UBF के वार्षिक विश्वास सूचकांक सर्वेक्षण के अनुसार, 2022 में 84 फीसदी ग्राहक विश्वास दर का हवाला देते हुए यह भी खुलासा किया कि अमीराती बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों का विश्वास बढ़ रहा है।
2024 में ब्याज दरों की अपेक्षाओं के बारे में पूछताछ का जवाब देते हुए सालेह ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों को तीन या चार बार समायोजित करने की उम्मीद है, लेकिन स्थानीय बैंकिंग क्षेत्र का लचीलापन इसे कम और उच्च-ब्याज दर दोनों परिदृश्यों के लिए सहजता से अनुकूलित करने की स्थिति में है।”
सुरक्षित और निर्बाध बैंकिंग वातावरण के लिए UBF की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सालेह ने पारदर्शिता, शासन और अनुपालन में वैश्विक मानकों के पालन की पुष्टि की।
अनुवाद - पी मिश्र.