2023 में वैश्विक FDI प्रवाह लगभग 1.37 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया: UNCTAD

जिनेवा, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- 2023 में वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 3 फीसदी से अधिक की मामूली वृद्धि के साथ अनुमानित 1.37 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया। साल की शुरुआत में मंदी की आशंका कम हो गई और वित्तीय बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

वैश्विक FDI प्रवाह में वृद्धि हुई, लेकिन आर्थिक अनिश्चितता और उच्च ब्याज दरों ने वैश्विक निवेश को प्रभावित किया।

विकसित देशों में लक्ज़मबर्ग और नीदरलैंड में बड़े उतार-चढ़ाव के कारण यूरोपीय संघ में FDI 2022 में नकारात्मक 150 बिलियन डॉलर से बढ़कर सकारात्मक 141 बिलियन डॉलर हो गया। उन दो देशों को छोड़कर शेष यूरोपीय संघ में प्रवाह में 23 फीसदी की कमी आई और कई बड़े प्राप्तकर्ताओं में गिरावट आई। उत्तरी अमेरिका में जीरो वृद्धि और अन्य जगहों पर गिरावट के साथ अन्य विकसित देशों में भी प्रवाह स्थिर हो गया है।

अधिकांश क्षेत्रों में प्रवाह में गिरावट या स्थिरता के साथ विकासशील देशों में FDI प्रवाह 9 फीसदी गिरकर 841 बिलियन डॉलर हो गया। विकासशील एशिया में FDI में 12 फीसदी और अफ्रीका में 1 फीसदी की कमी आई। लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में यह स्थिर था क्योंकि मध्य अमेरिका ने इस प्रवृत्ति का सहयोग किया था।

अनुवाद - पी मिश्र.