अबू धाबी, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली स्ट्रेटा मैन्युफैक्चरिंग PJSC (Strata) ने 2022 की तुलना में 2023 में वैश्विक एयरोस्पेस और उन्नत उद्योग क्षेत्रों में शिपमेंट में 40 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की।
अपने आंकड़ों के अनुसार, स्ट्रेटा ने बोइंग, एयरबस, लियोनार्डो और पिलाटस जैसी प्रमुख एयरोस्पेस कंपनियों को 773 शिपमेंट भेजे, जिसमें 7,880 घटक शामिल थे।
2010 में अपनी स्थापना के बाद से स्ट्रेटा ने दुनिया भर में प्रसिद्ध विमानन कंपनियों के लिए 'मेड विद प्राइड इन यूएई' लेबल वाले कुल 83,236 घटकों सहित 5,902 शिपमेंट सफलतापूर्वक वितरित किए हैं। स्ट्रेटा की 30 उत्पादन लाइनों ने वैश्विक विमानन उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसका प्रमाण इस तथ्य से मिलता है कि वैश्विक स्तर पर हर दस विमानों में से एक में अल ऐन में स्ट्रैटा द्वारा निर्मित घटक शामिल होते हैं।
स्ट्रेटा के प्रबंध निदेशक इस्माइल अली अब्दुल्ला ने उन्नत विनिर्माण में नवाचार के प्रति स्ट्रेटा के समर्पण को रेखांकित किया, जो विशेष रूप से विमानन उद्योग के भीतर यूएई की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रदर्शित करने का काम करता है।
नवाचार और समर्पण से चिह्नित स्ट्रेटा की यात्रा ने प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों का विश्वास हासिल किया है, जिसने इसे वैश्विक विमानन और उन्नत विनिर्माण के भविष्य में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के रूप में स्थापित किया है।
अनुवाद - पी मिश्र.