'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान शीर्ष वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में यूएई की स्थिति को मजबूत करता है: मंत्री

अबू धाबी, 16 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के मंत्रियों और स्थानीय व संघीय सरकारी संस्थाओं के अधिकारियों ने पुष्टि किया कि 'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान का चौथा सीजन वैश्विक पर्यटन में सबसे आगे यूएई की स्थिति को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस साल का अभियान 9 जनवरी को 'अविस्मरणीय कहानियां' के तहत यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू किया गया था।

मंत्रियों और अधिकारियों ने यूएई के लिए विशिष्ट सांस्कृतिक और विरासत स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए यूएई सरकार के मीडिया कार्यालय के सहयोग से और पर्यटन, संस्कृति और विरासत से संबंधित विभिन्न निकायों के सहयोग से अर्थव्यवस्था मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित 'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान के महत्व को रेखांकित किया।

राष्ट्रव्यापी अभियान विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करता है, जो घरेलू पर्यटकों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के विविध हितों को पूरा करता है और यूएई के बारे में उनकी यादों में अविस्मरणीय क्षण छोड़ता है।

अधिकारियों ने एक स्थान के रूप में यूएई के साथ अपनेपन और संबंध की भावना को बढ़ाने और विशेष रूप से हल्के सर्दियों के मौसम के दौरान प्रत्येक अमीरात के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों को उजागर करने में अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, जो देश को अलग करता है।

यह अभियान महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का हिस्सा है जिसका उद्देश्य पर्यटन को एक आशाजनक क्षेत्र के रूप में बढ़ावा देना है, जो यूएई के बाजारों में अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करने और राष्ट्रीय कैडर के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करता है जो राष्ट्रीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करता है और यूएई की वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करता है।

अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरिज ने कहा कि 'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान यूएई में पर्यटन परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करता है और राष्ट्रीय पर्यटन रणनीति 2031 के अनुरूप राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में क्षेत्र के योगदान को बढ़ावा देता है।

उन्होंने आगे कहा, “कूलेस्ट विंटर अभियान का चौथा संस्करण दुनिया को यूएई द्वारा पेश किए जाने वाले प्रमुख पर्यटन अनुभवों के साथ सांस्कृतिक, मनोरंजक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक खजानों से परिचित कराने में योगदान देता है, जो उनकी विशेषता हैं। अभियान का उद्देश्य देश के भीतर पर्यटन परियोजनाओं में निवेश को बढ़ावा देना और यात्रा, आतिथ्य और विमानन क्षेत्रों में राजस्व की वृद्धि का सहयोग करना है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उनका योगदान बढ़ सके।"

पर्यटन, यात्रा और होटल क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिस्पर्धात्मक संकेतकों में यूएई विश्व स्तर पर शीर्ष 10 देशों में शुमार है।

मंत्री ने कहा कि अभियान के तीसरे संस्करण में दर्ज किए गए आंकड़े अधिक प्रयासों और उपलब्धियों को प्रेरित करेंगे। होटल सुविधाओं का कुल राजस्व एईडी1.8 बिलियन था, जो अभियान के दूसरे संस्करण की तुलना में 20 फीसदी की वृद्धि थी और तीसरे संस्करण में 1.4 मिलियन स्थानीय पर्यटक आकर्षित हुए, जो दूसरे संस्करण की तुलना में 8 फीसदी की वृद्धि थी।

यूएई सरकार के मीडिया कार्यालय के अध्यक्ष सईद अल अतर ने कहा कि 'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान पर्यटन क्षेत्र में और विकास करने और यूएई की विशिष्ट विशेषताओं को बढ़ावा देने का एक असाधारण अवसर प्रस्तुत करता है, जो पारिस्थितिक विविधता, समृद्ध ऐतिहासिक स्थलों, अद्वितीय सांस्कृतिक और विरासत तत्वों और गर्मजोशी भरे आतिथ्य का दावा करता है जो एक अविस्मरणीय विजिटर्स अनुभव प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि यूएई का सर्दियों का मौसम यूएई ग्रीन कोने को घरेलू विजिटर्स और पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थान में बदल देता है।

अबू धाबी संस्कृति और पर्यटन विभाग (DCT अबू धाबी) में पर्यटन के महानिदेशक सालेह मोहम्मद अल गेजिरी ने कहा, "यूएई को एक वैश्विक गंतव्य के रूप में प्रचारित करते हुए 'द वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान देश को व्यापार और अवकाश यात्रा के लिए एक संपन्न वैश्विक केंद्र के रूप में रेखांकित करता है। चाहे आप संस्कृति प्रेमी हों, खेल प्रेमी हों, भोजन पारखी हों, एड्रेनालाईन चाहने वाले हों या संगीत प्रेमी हों अबू धाबी में गतिविधियों की एक श्रृंखला है जो विजिटर्स को अपनी गति से अमीरात का अनुभव करने के लिए प्रोत्साहित करती है। अपने सामूहिक प्रयासों के माध्यम से हम एक ऐसे बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं जो अवकाश, आतिथ्य और पर्यटन उद्योगों के सतत विकास को बढ़ावा देता है, जो एक शीर्ष वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।”

दुबई के अर्थव्यवस्था और पर्यटन विभाग के सीईओ इस्साम काजिम ने कहा कि 'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान एक सफल यात्रा पर आधारित है, जो 2020 में शुरू हुई और यूएई को एक वैश्विक पर्यटन केंद्र और एक पसंदीदा शीतकालीन गंतव्य में बदलने में प्रभावशाली भूमिका निभाई। उन्होंने यूएई के आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं, विश्व स्तरीय परिवहन प्रणाली, गर्मजोशी भरे आतिथ्य, प्रामाणिक रीति-रिवाजों, पारिस्थितिक विविधता और त्योहारों और गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला की ओर इशारा किया।

शारजाह वाणिज्य और पर्यटन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खालिद जसीम अल मिदफा ने कहा, "चौथा 'वर्ल्ड्स कूलेस्ट विंटर' अभियान शारजाह में एक असाधारण पर्यटन सीजन का वादा करता है, जो अपने क्षेत्रों को पिछले अभियान संस्करणों की तरह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विजिटर्स के लिए प्रमुख स्थानों में बदलता हुआ देखता है। शारजाह वाणिज्य और पर्यटन विकास प्राधिकरण सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने और शारजाह के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत स्थलों, संग्रहालयों और अरब की खाड़ी और ओमान के दृश्य वाले आश्चर्यजनक समुद्र तटों को प्रदर्शित करने के लिए अमीरात में आतिथ्य क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों के साथ प्रयासों का समन्वय करता है।”

अनुवाद - पी मिश्र.