दावोस, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के तहत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) ने घोषणा किया कि वह संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के कार्यक्रमों का सहयोग करने के लिए लगभग एईडी30 मिलियन (8.1 मिलियन डॉलर) का योगदान देगा।
यह घोषणा 15 से 19 जनवरी 2024 तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में MBRGI की भागीदारी के दौरान की गई थी, जहां इसने दुनिया भर में विशेष रूप से संकटग्रस्त देशों में जहां कुपोषण एक गंभीर मुद्दा है, कमजोर बच्चों और महिलाओं के लिए जीवन स्थितियों को बढ़ाने और पोषण सुरक्षा जाल प्रदान करने के उद्देश्य से UNICEF के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के माध्यम से MBRGI और UNICEF को यह सुनिश्चित करने की उम्मीद है कि कमजोर बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाने और उनकी दीर्घकालिक विकास क्षमता हासिल करने के लिए आवश्यक पोषण सेवाओं तक पहुंच प्राप्त हो।
समझौते के तहत MBRGI बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और चिल्ड्रेन इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन सहित अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर UNICEF के नेतृत्व वाले बाल पोषण कोष (CNF) के लिए लगभग एईडी 30 मिलियन (8.1 मिलियन डॉलर) की धनराशि देने का वादा किया है, जो एक नया वित्तपोषण तंत्र है जो बच्चों में कुपोषण को समाप्त करने के लिए स्थायी नीतियों, कार्यक्रमों और आपूर्ति के पैमाने में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फंडिंग भूख और कुपोषण से लड़ने और दुनिया भर में वंचित आबादी की मदद करने के MBRGI के लक्ष्यों के अनुरूप अगले तीन सालों में 270,000 से अधिक बच्चों और महिलाओं तक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की खुराक और चिकित्सीय उपचार पहुंचाने में सक्षम बनाएगी।
मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) के सहायक महासचिव सईद अल अतर ने कहा, “UNICEF के साथ सहयोग यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के वंचितों की मदद करने के दृष्टिकोण से प्रेरित है। अगले 3 सालों में 270,000 से अधिक बच्चों और महिलाओं को सूक्ष्म पोषक तत्वों की खुराक और भोजन प्रदान करने के लिए CNF को 30 मिलियन एईडी देने का वादा इस मुद्दे को संबोधित करने वाले स्थायी समाधान बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ MBRGI के सहयोग का विस्तार है।”
UNICEF के उप कार्यकारी निदेशक किटी वैन डेर हेजडेन ने कहा, “UNICEF मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स के साथ इस साझेदारी को शुरू करने और कमजोर समुदायों में मातृ एवं बाल पोषण कार्यक्रमों में उनके सहयोग के लिए आभारी है। अच्छा पोषण बच्चे के अस्तित्व, वृद्धि और विकास का आधार है। सुपोषित बच्चे अपनी पूरी क्षमता से बढ़ने, विकसित होने और सीखने में बेहतर सक्षम होते हैं। वे बीमारी और संकट का सामना करने में भी अधिक लचीले होते हैं। MBRGI के साथ साझेदारी में UNICEF बच्चों और महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक पोषण परिणाम प्राप्त करेगा।”
MBRGI और UNICEF के बीच यह साझेदारी सबसे कमजोर बच्चों और महिलाओं के लिए एक उज्जवल भविष्य की प्रतिबद्धता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कुपोषण के कारण हर साल 1.3 मिलियन बच्चों की मृत्यु होती है, जो कुल बच्चों की मृत्यु का 45 फीसदी है।
अनुवाद - एस कुमार.