मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के सीईओ में सुल्तान अल जाबेर प्रथम स्थान पर

अबू धाबी, 17 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- प्रमुख वैश्विक ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस द्वारा उद्योग व उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के प्रबंध निदेशक और समूह सीईओ डॉ. सुल्तान बिन अहमद अल जाबेर को मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में सीईओ के बीच पहला और वैश्विक स्तर पर तेल और गैस क्षेत्र के सीईओ के बीच दूसरा स्थान दिया गया है।

एक विश्वसनीय और जिम्मेदार ऊर्जा प्रदाता के रूप में ADNOC की स्थिति को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए डॉ. सुल्तान अल जाबेर को मीना में सीईओ के बीच पहला स्थान दिया गया।

डॉ. सुल्तान अल जाबेर के नेतृत्व में ADNOC ने 2023 के दौरान गुणात्मक उपलब्धियां हासिल की हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं कि इसका व्यवसाय भविष्य के अनुकूल हो। इनमें इसकी दो कंपनियों के शेयरों पर आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) का निष्पादन शामिल था, जिसने रिकॉर्ड मांग हासिल की।

ADNOC 2045 तक जीरो-नेट उत्सर्जन हासिल करने, कार्बन कटौती में तेजी लाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने, नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार करने और निम्न-कार्बन समाधानों को आगे बढ़ाने में वैश्विक लीडर बनने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त ADNOC की ब्रांड ताकत का श्रेय डीकार्बोनाइजेशन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिया गया। यह तेल और गैस डीकार्बोनाइजेशन चार्टर के 50 संस्थापक हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक है, जो पूरे उद्योग में जलवायु कार्रवाई को तेज करने के लिए एक वैश्विक प्रतिबद्धता है जिसे COP28 में लॉन्च किया गया था।

ब्रांड फाइनेंस एक विश्व अग्रणी स्वतंत्र ब्रांड मूल्यांकन और रणनीति परामर्श कंपनी है। लंदन शहर में मुख्यालय वाली यह कंसल्टेंसी 20 से अधिक देशों में मौजूद है। 1996 में 'विपणन और वित्त के बीच अंतर को पाटने' के उद्देश्य से स्थापित 20 से अधिक सालों से कंसल्टेंसी ने सभी प्रकार की कंपनियों और संगठनों को अपने ब्रांडों को निचले स्तर से जोड़ने में मदद की है।

अनुवाद - एस कुमार.