बिन तौक ने WEF 2024 के दौरान वैश्विक आर्थिक साझेदारी विकसित करने में यूएई के प्रयासों को प्रदर्शित किया

दावोस, 18 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मैरिज ने पुष्टि किया कि यूएई ने दुनिया के लिए आर्थिक खुलेपन को बढ़ाने, साझेदारी बनाने और वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीतिक बाजारों के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाया है।

यह स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में आयोजित "ब्रिक्स इन एक्सपेंशन" सत्र के दौरान आया। सत्र में भारत की महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की स्मृति जुबिन ईरानी, दक्षिण अफ्रीका के वित्त मंत्री हनोक गोडोंगवाना और ट्रिना सोलर कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गाओ जिफान ने भाग लिया।

बिन तौक ने कहा, "यूएई ने पिछले तीन सालों में आर्थिक संबंधों को बढ़ाने और आर्थिक और निवेश सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं विकसित करने के लिए चीन और रूस जैसे ब्रिक्स सदस्य देशों सहित क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर 18 देशों के साथ 18 से अधिक संयुक्त आर्थिक समितियों में भाग लिया है।"

यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री ने कहा, “ब्रिक्स में शामिल होने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर निर्यातकों और निर्माताओं के लिए नए अवसर पैदा करना है। हम अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तेजी लाना चाहते हैं, बाजार पहुंच की गारंटी देना चाहते हैं, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में कंपनियों के एकीकरण की सुविधा प्रदान करना चाहते हैं और निवेश प्रवाह बढ़ाना चाहते हैं।''

बिन तौक ने कहा, “ब्रिक्स में शामिल होने से यूएई की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में विविधता लाने और क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर इसकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने की योजनाओं को सहयोग मिलेगा। इस कदम से यूएई में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रवाह में वृद्धि के अलावा गैर-तेल राष्ट्रीय निर्यात में वृद्धि होगी और विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में नई साझेदारी विकसित होगी। ब्रिक्स देश परिवहन, वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में विदेशी निवेश के एक महत्वपूर्ण स्रोत का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह बदले में अधिक नौकरी के अवसर प्रदान करता है, सदस्य देशों के बीच आपसी निवेश को बढ़ाता है और साथ ही यूएई अपने रणनीतिक स्थान और व्यापार-अनुकूल वातावरण के कारण ब्रिक्स देशों को कई लाभ प्रदान करता है।”

बिन तौक ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिक्स समूह अपने विस्तार के आलोक में बड़ा आर्थिक महत्व रखता है और इस समूह में दुनिया की 46 फीसदी आबादी और 25 फीसदी वैश्विक निर्यात शामिल होगा।

बिन तौक ने कहा कि देश द्वारा अपनाई गई नई पहलों, नीतियों और रणनीतियों की बदौलत यूएई की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 2022 में यूएई GDP में 7.9 फीसदी की वृद्धि हुई और 2023 की पहली छमाही के दौरान गैर-तेल जीडीपी में 5.9 फीसदी की वृद्धि हुई, इसके अलावा यूएई में 2022 में सबसे अधिक FDI प्रवाह देखा गया, जो कुल एईडी84 बिलियन (23 बिलियन डॉलर) था।

बिन तौक ने वैश्विक स्तर पर सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में यूएई की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की। देश सीधी उड़ानों के माध्यम से दुनिया भर के 400 से अधिक शहरों से जुड़ा हुआ है और यह विश्व स्तर पर 88 बंदरगाहों तक फैली सबसे बड़ी शिपिंग लाइनों का मालिक है। यूएई में कारोबारी माहौल व्यवसायों की स्थापना और विकास के लिए एक आदर्श माहौल प्रदान करता है।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2024 में यूएई के निजी क्षेत्र की मजबूत भागीदारी थी, जहां प्रमुख यूएई कंपनियों और निजी प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने WEF में देश के लगभग 80 फीसदी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व किया।

अनुवाद - पी मिश्र.