दावोस, 20 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी आर्थिक विकास विभाग (ADDED) ने विश्व आर्थिक मंच (WEF) की 54वीं वार्षिक बैठक में अमीरात के आधिकारिक आर्थिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसका समापन कल स्विट्जरलैंड के दावोस-क्लोस्टर्स में 'फाल्कन इकोनॉमी की विशेषताओं, पर्याप्त विकास के अवसरों और परिवर्तनकारी रणनीतियों के प्रति प्रतिबद्धता, एक स्थायी, ग्रीन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर होने के लिए किया गया, जो अबू धाबी को नवाचार और तकनीकी द्वारा संचालित नेट जीरो की ओर ले जाने वाली वैश्विक पहल में सबसे आगे रखता है।
ADDED के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में अबू धाबी ग्लोबल मार्केट (ADGM), अबू धाबी निवेश कार्यालय (ADIO), हब71 और अबू धाबी निवास कार्यालय (ADRO) सहित प्रमुख संस्थाएँ शामिल थीं। साथ में उन्होंने अबू धाबी में अग्रणी आर्थिक शक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक मजबूत मंच बनाया, जो व्यापार के अवसरों की खोज करने और वैश्विक नेताओं के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
चार दिनों के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग जगत के लीडर्स और दुनिया भर के सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ 50 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह भागीदारी वैश्विक आर्थिक बातचीत में योगदान देने और स्थायी भविष्य के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ावा देने की अबू धाबी की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
दावोस में वैश्विक अर्थव्यवस्था के लीडर्स के साथ प्रतिनिधिमंडल की चर्चा सहयोग बढ़ाने और अबू धाबी से बढ़ने, बढ़ने और विस्तार करने के लिए प्रतिभाओं, व्यवसायों और निवेश को आकर्षित करने पर केंद्रित थी।
ADDED के अध्यक्ष अहमद जसीम अल जाबी ने कहा, “दावोस में पिछले कुछ दिनों के दौरान, हमने दुनिया भर के कई सम्मानित प्रतिनिधियों से मुलाकात की और नवाचार और उद्यमशीलता के माध्यम से 'ग्रीन फाल्कन इकोनॉमी' में बदलने के अपने प्रयासों को साझा किया। चूँकि वैश्विक अर्थव्यवस्था सभी भौगोलिक क्षेत्रों और उद्योगों को प्रभावित करने वाले बहुआयामी परिवर्तनों का अनुभव कर रही है, हमारा मानना है कि हमारी दुनिया को बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन करने के लिए एक सहयोगात्मक और सक्रिय दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इस उद्देश्य से हम वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के लिए नई समाधान तैयार करने के लिए वैश्विक शक्तियों के साथ जुड़ रहे हैं।”
अल जाबी ने व्यापार और निवेश प्रवाह को बढ़ाकर पूर्व और पश्चिम को जोड़ने के लिए यूएई के दृष्टिकोण और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रतिबद्धता पर अपने विचार साझा किए, जिसमें प्रमुख भागीदारों के साथ हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौतों (CEPA) द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया गया।
उन्होंने उद्यमिता और नवाचार, उच्च तकनीक विनिर्माण, डिजिटल और स्वचालन और वित्त के लिए क्षेत्रीय केंद्र बनने के अबू धाबी के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विस्तार से बताया कि अबू धाबी का भविष्य का विकास मॉडल वस्तुओं, सेवाओं और नवाचारों के निर्यात की दिशा में तेजी लाने पर केंद्रित है।
अनुवाद - एस कुमार.