दावोस, 20 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी फोरम फॉर पीस के महासचिव शेख अल महफौज बिन बियाह ने वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में धर्मों की भूमिका पर जोर दिया।
उन्होंने दुनिया भर में शांति और सहिष्णुता की संस्कृति को फैलाने के लिए यूएई के दृष्टिकोण, सतत विकास में इसकी अग्रणी भूमिका निभाने और 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) की मेजबानी में यूएई की शानदार सफलता को याद करते हुए एक ऐसी दुनिया को अपनाने का आह्वान किया, जो सभी के लिए सुरक्षा, स्थिरता और विकासात्मक और आर्थिक समृद्धि की गारंटी देता है।
दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की 54वीं वार्षिक बैठक के कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी के रूप में शेख अल महफौज बिन बियाह ने वेटिकन की पोंटिफिकल एकेडमी फॉर लाइफ जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से रोम कॉल फॉर एआई एथिक्स के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नैतिकता की अवधारणाओं को विकसित करने में शांति के लिए अबू धाबी फोरम की भूमिका की समीक्षा की।
उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नैतिकता और शासन की भूमिका की जांच करने के लिए दिसंबर 2023 में लंदन में लॉन्च की गई पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नागरिक समाज समिति की स्थापना में मंच की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
फोरम की भागीदारी विश्व आर्थिक मंच द्वारा शुरू की गई एक पहल "काउंसिल ऑफ 100" की कार्यकारी परिषद में इसकी भागीदारी का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य इस्लामी दुनिया और पश्चिम के बीच बातचीत और समझ को बढ़ावा देना है।
शेख अल महफौज बिन बियाह ने विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब की अध्यक्षता में एक बैठक में भाग लिया। सम्मेलन में सीमित संख्या में प्रतिभागी शामिल थे जिन्होंने आधुनिक दुनिया की चुनौतियों की समीक्षा की और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने में नागरिक समाज की भूमिका का पता लगाया।
अबू धाबी फोरम फॉर पीस के महासचिव ने एक वैश्विक प्रणाली के निर्माण का आह्वान किया।
अनुवाद - पी मिश्र.