अबू धाबी, 19 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- अबू धाबी कृषि और खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (ADAFSA) ने अमीरात समाचार एजेंसी (WAM) के साथ एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत WAM को शेख मंसूर बिन जायद कृषि उत्कृष्टता पुरस्कार के दूसरे संस्करण के लिए मीडिया पार्टनर नामित किया गया है।
समझौते पर ADAFSA के महानिदेशक सईद अल बहरी सलेम अल अमेरी और WAM के महानिदेशक मोहम्मद जलाल अल रायसी ने ADAFSA में परिचालन मामलों के उप महानिदेशक और पुरस्कार के लिए आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. मरियम हरेब अल सुवेदी और दोनों पक्षों के अधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अबू धाबी के अल वाथबा क्षेत्र में शेख जायद महोत्सव में शेख मंसूर बिन जायद कृषि उत्कृष्टता पुरस्कार मंडप में हुए।
समझौते के तहत अमीरात समाचार एजेंसी सभी भाषाओं में पुरस्कार की विभिन्न गतिविधियों के लिए मीडिया कवरेज प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त WAM पुरस्कार की मीडिया सामग्री के व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करने के लिए अपने भागीदारों को कवरेज प्रदान करेगा।
इस अवसर पर सईद अल बहरी सलेम अल अमेरी ने इस बात पर जोर दिया कि उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान के उदार संरक्षण के तहत शुरू किया गया शेख मंसूर बिन जायद कृषि उत्कृष्टता पुरस्कार प्रतिष्ठित किसानों और प्रजनकों के सहयोग और सराहना के लिए प्रज्ञ नेतृत्व की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उन्हें स्थायी और नई कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है, जो खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने और स्थानीय उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने में देश के प्रयासों का सहयोग करता है।
उन्होंने पुष्टि किया कि अमीरात समाचार एजेंसी के साथ मीडिया साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर इस पुरस्कार के महत्व और कृषि स्थिरता, खाद्य सुरक्षा और जैव विविधता के क्षेत्र में देश की उपलब्धियों को समेकित करने में इसकी भूमिका को उजागर करने में एक राष्ट्रीय मीडिया संस्थान के रूप में WAM द्वारा निभाई गई विशिष्ट भूमिका में विश्वास से आता है।
उन्होंने कहा कि यह सहयोग पुरस्कार और इसकी प्रमुख भूमिका को उजागर करने के लिए अमीरात समाचार एजेंसी द्वारा कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के साथ स्थापित वैश्विक मीडिया साझेदारी का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करता है।
वहीं, अल रायसी ने पुरस्कार के लिए मीडिया पार्टनर होने के नाते अमीरात समाचार एजेंसी पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने पुष्टि किया कि यह पुरस्कार किसानों के लिए हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान के सहयोग को दर्शाता है। यह सहयोग कृषि और पशुधन क्षेत्र के महत्व में प्रज्ञ नेतृत्व के विश्वास के अनुरूप है, जो इसे सभी क्षेत्रों में स्थायी आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने के प्रयासों का सहयोग करने वाला एक बुनियादी स्तंभ मानता है।
उन्होंने पुरस्कार के सभी आयोजनों के लिए विशिष्ट और नई मीडिया कवरेज प्रदान करने के लिए अमीरात समाचार एजेंसी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसकी परिणति इसके दूसरे संस्करण में विजेताओं की घोषणा में हुई। उन्होंने किसानों और प्रजनकों को प्रतिस्पर्धा करने और दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ADAFSA के प्रयासों की प्रशंसा की, जिसका लक्ष्य इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीतने का सम्मान प्राप्त करना है।
ADAFSA द्वारा शुरू किए गए शेख मंसूर बिन जायद कृषि उत्कृष्टता पुरस्कार का उद्देश्य पौधे और पशु पहलुओं में कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। इसका उद्देश्य देश में उत्कृष्ट किसानों और पशुधन प्रजनकों को सम्मानित करने, कृषि स्थिरता, खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने और स्थानीय उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने में उनकी भूमिका को उजागर करना है। इस पुरस्कार का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना भी है।
ADAFSA को पुरस्कार के दूसरे संस्करण और उसके साथ जुड़े त्योहारों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए देश के सभी अमीरात से 621 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें मुख्य पुरस्कार के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले 328 आवेदन और संबंधित प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 293 आवेदन शामिल हैं।
पुरस्कार के दूसरे संस्करण की विशेषता यह है कि इसके कुल पुरस्कार मूल्य में एईडी10 मिलियन की वृद्धि हुई है। इसके अतिरिक्त इस साल पुरस्कार के वर्गीकरण में एक नई श्रेणी पेश की गई है। इस आयोजन में अल वाथबा में शेख जायद महोत्सव के रूप में आयोजित 9 विविध त्योहारों और 21 सहवर्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन भी शामिल है।
अनुवाद - पी मिश्र.