दावोस, स्विट्जरलैंड, 19 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने पिछले पांच दिनों से यहां आयोजित विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2024 के 54वें संस्करण में आज अपनी सफल भागीदारी संपन्न की।
इस साल कॉर्पोरेट लीडर्स, निजी क्षेत्र और सरकारी अधिकारियों सहित 100 से अधिक प्रमुख हस्तियों ने कई सत्रों, पैनल चर्चाओं, सम्मेलनों और द्विपक्षीय बैठकों में भाग लिया।
मंच पर अपनी प्रभावशाली भागीदारी के माध्यम से यूएई ने स्थिरता, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत किया। इसके अतिरिक्त WEF के दौरान घोषित पहल और समझौते सभी क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाते हुए अधिक मजबूत और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में देश की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का सहयोग करते हैं।
कैबिनेट मामलों के मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल गर्गावी ने इस बात पर जोर दिया कि एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में देश भविष्य के रुझानों को आकार देने और वैश्विक चुनौतियों के लिए अभिनव और अपरंपरागत समाधान तैयार करने में अग्रणी है। यह राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के दृष्टिकोण और उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों द्वारा निर्देशित इसकी असाधारण स्थिति और सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है।
उन्होंने कहा कि WEF में यूएई की सक्रिय पहलों का अनावरण किया गया और जिन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, वे देश की प्रभावशाली वैश्विक स्थिति को बढ़ावा देते हैं।
निजी क्षेत्र की प्रभावी उपस्थिति
राष्ट्रीय कंपनियों के प्रमुखों, कॉर्पोरेट लीडर्स, प्रमुख निजी क्षेत्र की फर्मों और वरिष्ठ व्यापारिक लीडर्स ने इस साल यूएई से 80 फीसदी भागीदारी का प्रतिनिधित्व किया। फोरम में 100 से अधिक देशों के लगभग 3,000 प्रतिभागी एकत्र हुए।
इस साल के संस्करण में अब तक की सबसे बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट अधिकारी एकत्रित हुए। उनका योगदान विभिन्न आर्थिक और विकासात्मक क्षेत्रों में साझेदारी बनाने, सतत विकास का सहयोग करने और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विकासात्मक चुनौतियों का समाधान तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रणनीतिक साझेदारी
इसके अलावा WEF के 54वें संस्करण के दौरान, यूएई ने एक विश्वसनीय भागीदार और विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक सकारात्मक बदलाव के केंद्र के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों में मानवीय सहायता और विभिन्न समुदायों के लिए रहने की स्थिति बढ़ाने में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कार्यक्रमों का सहयोग करने की प्रतिबद्धताएं शामिल हैं।
यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों के बाद मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ग्लोबल इनिशिएटिव्स (MBRGI) ने गाजा में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के सहयोग में लगभग एईडी 37 मिलियन (10 मिलियन डॉलर) का योगदान देने का वादा किया। यह विश्व आर्थिक मंच पर MBRGI और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WTO) के बीच हस्ताक्षरित एक समझौते के रूप में आया।
इसके अलावा MBRGI ने फूड इनोवेशन हब की बैठक में भाग लिया है, जहां इसने स्थायी और अधिक प्रभावी भविष्य के विकल्पों की दिशा में खाद्य परिवर्तन और विश्व स्तर पर खाद्य उत्पादन तंत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से नई समाधानों को बढ़ाने के लिए खाद्य नवाचार केंद्रों के लिए वैश्विक मंच स्थापित करने के लिए विश्व आर्थिक मंच के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
आर्थिक पहल और प्रमुख घोषणाएं
फोरम में अपनी भागीदारी के दौरान, यूएई ने विकासशील समुदायों को सशक्त बनाने और वैश्विक समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से गुणात्मक पहल शुरू की।
इकोमार्क ग्लोबल एक्रिडिटेशन फोरम के दौरान यूएई द्वारा घोषित मुख्य पहलों में से एक है, जिसे दुनिया भर में स्थिरता बेंचमार्किंग के आसपास नियामक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित और मानकीकृत करके वैश्विक ग्रीन अर्थव्यवस्था में MSME की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसके अलावा यूएई सरकार और विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने "वी द यूएई फॉर स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस 2031" प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित एक डिजिटल मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोत्तम वैश्विक ज्ञान संसाधन और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.