दुबई, 18 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आज दुबई के पहले शहरी रिजॉर्ट वन एंड ओनली वन ज़ाबील का दौरा किया।
यात्रा के दौरान, हिज हाइनेस ने दुबई के आर्थिक विस्तार में पर्यटन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल के सालों में विजिटर्स की बढ़ती संख्या के कारण इस क्षेत्र की उल्लेखनीय वृद्धि पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच मजबूत साझेदारी असाधारण पर्यटन सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने में दुबई की सफलता की कुंजी रही है।
हिज हाइनेस ने उल्लेख किया कि दुबई नई संभावनाओं से भरे एक उज्ज्वल भविष्य को आकार दे रहा है, ऐसी पहलों और परियोजनाओं के साथ जो विकास उत्कृष्टता और नवाचार के नए क्षितिज खोल रहे हैं। अग्रणी वैश्विक व्यापार और पर्यटन स्थल के रूप में अमीरात के उदय से उभर रहे विशाल अवसरों का दोहन करने के लिए दुनिया भर में निवेशकों के लिए एक असाधारण वातावरण बनाने पर जोर देने के साथ अमीरात ने सतत विकास के लिए एक अनूठा रास्ता तैयार किया है। दुबई पर्यटन सहित अपने विभिन्न क्षेत्रों के व्यापक विकास के वादे को साकार करने के लिए अपने विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। हिज हाइनेस ने कहा कि ये प्रयास शहर को दुनिया की शीर्ष तीन शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाने के लिए दुबई आर्थिक एजेंडा डी33 के लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयासों में तेजी ला रहे हैं।
यात्रा के दौरान हिज हाइनेस शेख मोहम्मद के साथ दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम; दुबई के प्रथम उप शासक, उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हिज हाइनेस शेख मकतूम बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और दुबई निवेश निगम के प्रबंध निदेशक मोहम्मद इब्राहिम अल शबानी भी थे।
हिज हाइनेस शेख मोहम्मद को केर्जनर इंटरनेशनल द्वारा विकसित दुबई के पहले सीधा शहरी रिजॉर्ट वन एंड ओनली वन ज़ाबील के बारे में जानकारी दी गई। दुबई की आतिथ्य पेशकशों में नई वृद्धि में 15 मंजिलों पर वितरित 229 भव्य होटल कमरे और सुइट्स के साथ विविध सेवाएं और विश्व स्तरीय शेफ की एक प्रतिष्ठित टीम द्वारा तैयार किए गए असाधारण भोजन विकल्पों की एक श्रृंखला शामिल है। रिजॉर्ट में खेल सुविधाएं और एक इन्फिनिटी पूल भी है, जो दुबई में सबसे लंबा 120 मीटर तक फैला है और जमीनी स्तर से 100 मीटर ऊपर है।
जनवरी की शुरुआत में शहरी रिजॉर्ट का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब अमीरात का पर्यटन उद्योग महत्वपूर्ण वृद्धि का अनुभव कर रहा है, जो विजिटर्स को व्यापक विकल्प प्रदान कर रहा है।
अनुवाद - पी मिश्र.