खलीफा अल मरार ने कम्पाला में गुटनिरपेक्ष मूवमेंट की मंत्रिस्तरीय बैठक में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

कम्पाला, युगांडा, 18 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राज्य मंत्री खलीफा शाहीन अल मरार ने गुटनिरपेक्ष मूवमेंट की मंत्रिस्तरीय बैठक में यूएई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जो 17 से 18 जनवरी तक युगांडा की राजधानी कम्पाला में आयोजित की गई थी। यह बैठक मूवमेंट के 19वें शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए आयोजित की गई थी।

अपने स्पीच के दौरान, अल मरार ने इस आयोजन की मेजबानी के लिए युगांडा की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और 2024-2027 की अवधि के लिए राष्ट्रपति पद हासिल करने के लिए इसके नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने पिछले सत्र के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान किए गए प्रयासों के लिए अज़रबैजान के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

अल मरार ने मूवमेंट के सिद्धांतों और दृष्टिकोण के प्रति यूएई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मैत्रीपूर्ण संबंधों के अलावा अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के साथ ही देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों और शांतिपूर्ण तरीकों से संघर्षों को हल करने के अलावा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों के आधार पर चुनौतियों का सामना करने और सामान्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुपक्षवाद और सहयोग को मजबूत किया। उन्होंने शांति की संस्कृति को मजबूत करने, देशों के आंतरिक मामलों में बल के प्रयोग और हस्तक्षेप से परहेज करने, देशों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राजनीतिक स्वतंत्रता का सम्मान करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार विवादों को शांतिपूर्वक हल करने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

अल मरार ने ईरान के कब्जे वाले तीन अमीराती द्वीपों के मुद्दे पर यूएई की अटूट और दृढ़ स्थिति पर जोर दिया, जो शांतिपूर्ण प्रयासों और पहलों के लिए सहयोग प्रदर्शित करता है जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से मुद्दे को हल करना या अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और नियमों के अनुसार मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में भेजना स्वीकार करना है।

यूएई के राज्य मंत्री ने गाजा पट्टी की स्थिति को भी संबोधित करते हुए जोर दिया कि यूएई की प्राथमिकता युद्धविराम तक पहुंचने, नागरिकों के जीवन की सुरक्षा, पर्याप्त और स्थायी राहत व चिकित्सा सहायता प्रदान करने और क्षेत्रीय फैलाव से बचने की दिशा में काम करना है, जो क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डाल देगा।

अल मरार ने "गैलेंट नाइट 3" पहल के तहत यूएई के प्रयासों की समीक्षा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी अस्थायी सदस्यता के दौरान संकल्प 2712 (2023) और 2720 (2023) को अपनाने में यूएई के सफल प्रयासों को दोहराया।

सूडान में घटनाक्रम के संबंध में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनयिक कार्रवाई हमेशा संघर्ष को समाप्त करने के लिए संयम, तनाव कम करने और कार्रवाई के प्रयासों के साथ जुड़ी रही है और जारी रहेगी।

इसके अलावा अल मरार ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (COP28) के पक्षों के सम्मेलन के 28वें सत्र की यूएई की सफल मेजबानी का उल्लेख किया, जहां ऐतिहासिक 'यूएई आम सहमति' को अपनाया गया था, जिसमें वित्तपोषण अंतर को कम करने के लिए दुनिया भर में जलवायु समाधानों के लिए 30 बिलियन डॉलर के एक विशेष फंड की घोषणा के अलावा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को संबोधित करने के लिए एक अभूतपूर्व घोषणा शामिल थी।

अल मरार ने रेखांकित किया कि यूएई 12 से 14 फरवरी तक 'भविष्य की सरकारों को आकार देना' विषय के तहत विश्व सरकार शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

अनुवाद - पी मिश्र.