दुबई, 22 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दुबई के क्राउन प्रिंस और दुबई की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई में सार्वजनिक और निजी स्कूलों के उत्कृष्ट अमीराती स्नातकों का समर्थन करने के लिए एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया है।
हमदान बिन मोहम्मद अकादमिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम ने मेधावी अमीराती स्कूल स्नातकों की उच्च शिक्षा का सहयोग करने के लिए एईडी1.1 बिलियन आवंटित किया। यह कार्यक्रम, जो सालाना 100 छात्रों को वित्त पोषित करेगा, 2024-2025 शैक्षणिक वर्ष के लिए अप्रैल 2024 में आवेदन स्वीकार करना शुरू कर देगा। छात्र 'Emarati' आइकन का उपयोग करके दुबई डिजिटल अथॉरिटी द्वारा संचालित DubaiNow प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
चयन मानदंड ज्ञान और मानव विकास प्राधिकरण (KHDA) द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन होंगे। एप्लिकेशन विंडो को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए हाई स्कूल परिणामों की घोषणा के साथ संरेखित किया जाएगा।
यह पहल दुबई सोशल एजेंडा 33 के रूप में आती है, जिसे यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य दुबई के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अमीराती छात्रों को अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करके उनका सहयोग करना है। इसका उद्देश्य विविध उच्च शिक्षा प्लेटफार्मों के माध्यम से दुबई की मानव पूंजी को सशक्त बनाने में योगदान देना है, जिससे भविष्य के कार्यबल को तैयार करने में मदद मिलेगी और साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि दुबई के होनहार छात्रों को सबसे उन्नत शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त हो।
हिज हाइनेस ने कहा, "अमीरात की उच्च शिक्षा में निवेश करना और हमारे युवाओं को ज्ञान से लैस करना एक ज्ञानवान समाज के निर्माण और उसे बनाए रखने के लिए मौलिक है। दुबई सरकार शीर्ष उपलब्धि हासिल करने वालों को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, उन्हें सक्षम और प्रभावशाली भविष्य के नेता बनने के लिए पोषित करने और अमीरात में क्षेत्रों को समृद्ध करने और दुबई की विकास यात्रा में नए अध्याय लिखने के लिए उन्नत कौशल से लैस करने के लिए एक प्रतिबद्धता रखती है। यह पहल शैक्षणिक उपलब्धियों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने वाले छात्रों को मान्यता देती है, जिससे उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है।”
शेख हमदान ने दुबई सोशल एजेंडा 33 के मिशन में उच्च उपलब्धि वाले और महत्वाकांक्षी छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और दुबई के भविष्य को आकार देने की उनकी क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। हिज हाइनेस पिछले दो शैक्षणिक वर्षों से दुबई के शीर्ष 25 हाई स्कूल छात्रों को पहचान रहे हैं। मान्यता प्राप्त छात्रों को दुबई में विभिन्न प्रकार के स्कूलों और पाठ्यक्रमों में से चुना गया है, जिनमें शिक्षा मंत्रालय, ब्रिटिश और अमेरिकी पाठ्यक्रम के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्नातक भी शामिल हैं। नया कार्यक्रम 75 अतिरिक्त छात्रवृत्तियों की पेशकश करके पहले से मौजूद छात्रवृत्तियों को बढ़ा देगा, जिससे सालाना 100 उत्कृष्ट छात्रों को लाभ होगा।
दुबई सोशल एजेंडा 33 के अनुरूप हमदान बिन मोहम्मद अकादमिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम दो मुख्य रणनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में योगदान देता है। यह सबसे पहले 2033 तक वैश्विक स्तर पर शिक्षा गुणवत्ता के मामले में दुबई को शीर्ष 10 शहरों में स्थान दिलाने की आकांक्षा रखता है। रणनीतिक रूप से डिजाइन किया गया कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार चलाने वाले असाधारण भावी नेताओं को तैयार करके दुबई की भविष्य की ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को विशेष अध्ययन के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है जो दुबई की अर्थव्यवस्था की जरूरतों के अनुकूल हैं। यह छात्रवृत्ति को विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य के विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाता है। इसके परिणामस्वरूप नागरिकों की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है और दुबई सोशल एजेंडा 33 के लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता मिलती है, जिसका उद्देश्य निजी क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों की संख्या को मौजूदा संख्या से तीन गुना तक बढ़ाना है।
अनुवाद - पी मिश्र.