फुजैरा एडवेंचर्स यूएई में UIAA के पहले 'Training of Trainers' की मेजबानी करेगा

फुजैरा, 23 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- फुजैरा के अमीरात में साहसिक खेलों और पर्यटन क्षेत्रों को व्यवस्थित करने, बढ़ावा देने और मजबूत करने के लिए अधिकृत केंद्र फुजैरा एडवेंचर्स यूएई में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण समिति की तैयारी के लिए एक मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के रूप में पहले "Training of Trainers" कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है।

इंटरनेशनल क्लाइंबिंग एंड माउंटेनियरिंग फेडरेशन (UIAA) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाना है। लक्ष्य यूएई में व्यापक विकास स्तंभों का सहयोग करने और इसके दृष्टिकोण के साथ तालमेल बनाए रखना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य फुजैरा में साहसिक प्रशिक्षकों के कौशल और क्षमताओं को बढ़ाना है। इससे साहसिक खेलों और पर्यटन की सुरक्षा के साथ इस क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। फुजैरा एडवेंचर सेंटर खेल पर्यटन को बढ़ावा देने और साहसिक गतिविधियों के क्षेत्र में एक अग्रणी और विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका उद्देश्य साहसिक उत्साही लोगों के लिए कौशल विकसित करने और प्रशिक्षण सेवाएं प्रदान करना भी है।

क्षेत्र में अपनी तरह के इस पहले सहयोग के रूप में विशेषज्ञ फुजैरा में प्रशिक्षकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेंगे। इस पहल का उद्देश्य फुजैरा को ऐसे आयोजनों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करना है और यह यूएई में पर्यटन और खेल क्षेत्र के लिए मानकों और नियमों को ऊपर उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फुजैरा एडवेंचर सेंटर के निदेशक अमर जीन एल दीन ने कहा, “UIAA द्वारा प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण इस क्षेत्र में एक अभूतपूर्व कदम है। यह फुजैरा एडवेंचर सेंटर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान देता है, जिसका उद्देश्य साहसिक खेलों के लिए क्षेत्र का प्रमुख गंतव्य बनना है। यह प्रशिक्षण वैश्विक साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में फुजैरा की स्थिति को मजबूत करेगा। इसका उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना और इस क्षेत्र में प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता के स्तर को ऊपर उठाना है।”

फुजैरा एडवेंचर सेंटर को UIAA के सदस्य के रूप में मान्यता दी गई है और इस पहल के रूप में UIAA के प्रशिक्षण पैनल के अध्यक्ष और ब्रिटेन और आयरलैंड के राष्ट्रीय प्रशिक्षण अधिकारी स्टीव लॉन्ग को एक योगदानकर्ता प्रशिक्षक के रूप में होस्ट किया गया था।

प्रशिक्षण सत्र 22 से 28 जनवरी, 2024 तक फुजैरा में छह दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण को व्यावहारिक और सैद्धांतिक घटकों में विभाजित किया जाएगा और फुजैरा के सुंदर प्राकृतिक परिवेश के बीच स्थापित किया जाएगा।

अनुवाद - पी मिश्र.