अबू धाबी, 23 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- यूएई ने आज मित्र राष्ट्रों का सहयोग करने के देश के निरंतर प्रयासों के तहत बुर्किना फासो के लिए 50 टन आवश्यक खाद्य सहायता ले जाने वाला एक विमान भेजा है।
अंतर्राष्ट्रीय विकास मामलों के सहायक विदेश मंत्री सुल्तान अल शम्सी ने कहा, "सभी प्रकार की मानवीय सहायता प्रदान करने और अफ्रीका के सभी भाईचारे और मैत्रीपूर्ण देशों को आवश्यक जरूरतें प्रदान करने में यूएई की अग्रणी भूमिका को जारी रखते हुए यूएई ने खाद्य सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावित सबसे कमजोर श्रेणी के परिवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक सहायता विमान भेजा है, जिनमें मुख्य रूप से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं।”
अल शम्सी ने कहा कि विमान को भेजना उन प्रयासों का हिस्सा है, जो "बुर्किना फासो के निवासियों के एक बड़े वर्ग के लिए खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का सहयोग करने में योगदान करते हैं, जो गंभीर रूप से पीड़ित हैं। यूएई के योगदान का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।''
राहत सहायता जरूरत के समय देशों की ओर मदद का हाथ बढ़ाने के देश के मानवीय दृष्टिकोण की निरंतरता है।
अनुवाद - एस कुमार.