एतिसलात बाय ईएंड ने ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए सममित 50G PON तकनीक के साथ मध्य पूर्व में बेंचमार्क स्थापित किया

अबू धाबी, 24 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- घरेलू और व्यावसायिक ब्रॉडबैंड सेवाओं को जल्द ही 50GPON नेटवर्क प्रौद्योगिकी उन्नयन के साथ बढ़ावा मिलेगा, जो 50Gbps तक की गति प्रदान करेगा।

एतिसलात बाय ई ने मध्य पूर्व की पहली सममित 50G PON (50-गीगाबिट-सक्षम निष्क्रिय ऑप्टिकल नेटवर्क) ब्रॉडबैंड सेवा को सफलतापूर्वक पूरा करके इसे संभव बनाया है।

PON एक फाइबर ऑप्टिक तकनीक है, जो 1 गीगाबिट और उससे अधिक के ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रदान करती है। एकल तरंग दैर्ध्य पर PON की पहुंच गति लगभग 100 गुना बढ़ गई है और PON प्रौद्योगिकी में प्रत्येक पीढ़ीगत उन्नयन - हर 8 से 10 सालों में अपेक्षित - बैंडविड्थ मांग में निरंतर वृद्धि से प्रेरित है।

50G PON को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ दूरसंचार मानकीकरण क्षेत्र (ITU-T) द्वारा XG(S)-PON (10-गीगाबिट-सक्षम निष्क्रिय ऑप्टिकल नेटवर्क) के बाद अगली पीढ़ी के PON के रूप में परिभाषित किया गया है। यह यूरोपीय दूरसंचार मानक संस्थान (ETSI) द्वारा परिभाषित F5G-A (फिक्स्ड 5वीं जेनरेशन एडवांस्ड) के लिए भी एक प्रमुख तकनीक है।

एतिसलात बाय ई के मुख्य प्रौद्योगिकी और सूचना अधिकारी खालिद मुर्शेद ने कहा, “वर्तमान में मुख्यधारा की तकनीक XG(S)-PON है। हालांकि, हाल के सालों में नई डिजिटल सेवाओं जैसे चश्मा-मुक्त 8K 3D, अल्ट्रा-फास्ट क्लाउड स्टोरेज और AR/VR के तेजी से विकास के साथ अगली पीढ़ी की एक्सेस प्रौद्योगिकियों का अनुसंधान और विकास तेजी से महत्वपूर्ण हो गया है। इसलिए 50G PON उद्योग में एक आम पसंद बनकर उभरा है। XG(S)-PON की तुलना में 50G PON न केवल बैंडविड्थ में पांच गुना वृद्धि करता है, बल्कि विलंबता को 10 गुना कम कर देता है।”

डिजिटल टेलीकॉम बनने की ओर अपने परिवर्तन के रूप में एतिसलात बाय ई लगातार अपने नेटवर्क और प्रौद्योगिकियों में निवेश कर रहा है।

एतिसलात ने विभिन्न 50G PON क्षमताओं पर परीक्षण किया और नेटवर्क 50GPON तैनात करने के लिए योग्य हो जाएगा। सभी संकेतक 50G PON मानक में परिभाषित सैद्धांतिक सीमा के करीब पहुंचने वाली अधिकतम लाइन दर के साथ उद्योग-अग्रणी स्तर पर पहुंच गए हैं।

ऑप्टिकल पावर बजट लाइव नेटवर्क में ऑप्टिकल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (ODN) एप्लिकेशन विनिर्देशों को पूरा करता है और 50G PON और XG(S)-PON टर्मिनलों के सह-अस्तित्व का समर्थन करता है, जो एकल एकीकृत नेटवर्क की उपलब्धि को सक्षम बनाता है।

अनुवाद - पी मिश्र.