अबू धाबी, 24 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- राष्ट्रपति हिज हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान ने आज बहरीन के किंग महामहिम किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा से अबू धाबी में उनके आवास पर मुलाकात की।
बैठक के दौरान, हिज हाइनेस शेख मोहम्मद और महामहिम किंग हमद ने सौहार्दपूर्ण बातचीत की, जो यूएई और बहरीन व उनके लोगों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
बैठक में दोनों देशों के विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए उनके लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों की खोज की गई।
यूएई और बहरीन के बीच संबंधों की समीक्षा करने के अलावा हिज हाइनेस और महामहिम ने जीसीसी सदस्य देशों के पारस्परिक लाभ और उनके नागरिकों की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में मदद करने के लिए खाड़ी क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के महत्व की भी पुष्टि की।
दोनों देशों ने मध्य पूर्व में नई घटनाक्रम और एक व्यापक और न्यायपूर्ण शांति प्रक्रिया प्राप्त करने के लिए सभी प्रयासों को आगे बढ़ाने के महत्व पर चर्चा की, जो पूरे क्षेत्र में लोगों के लिए स्थिरता, विकास और समृद्धि को बढ़ावा देगी।
बैठक में उपराष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति न्यायालय के मंत्री हिज हाइनेस शेख मंसूर बिन जायद अल नहयान; अल धफरा क्षेत्र में शासक के प्रतिनिधि हिज हाइनेस शेख हमदान बिन जायद अल नहयान; राष्ट्रपति न्यायालय में विशेष मामलों के सलाहकार शेख मोहम्मद बिन हमद बिन तहनून अल नहयान; राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोच्च परिषद के महासचिव अली मोहम्मद हम्माद अल शम्सी और कई शेख व अधिकारी भी उपस्थित थे।
बहरीन की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सर्वोच्च रक्षा परिषद के महासचिव और रॉयल गार्ड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हिज हाइनेस शेख नासिर बिन हमद अल खलीफा; सुप्रीम काउंसिल फॉर यूथ एंड स्पोर्ट्स (SCYS) के पहले उपाध्यक्ष, जनरल स्पोर्ट्स अथॉरिटी (GSA) के अध्यक्ष और बहरीन ओलंपिक समिति (BOC) के अध्यक्ष हिज हाइनेस शेख खालिद बिन हमद अल खलीफा ने बैठक में भाग लिया।
अनुवाद - पी मिश्र.