वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में यूएई चौथे स्थान पर है

दुबई, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- दावोस में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट 2023 ने बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में यूएई को विश्व स्तर पर चौथा स्थान दिया है।

ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्री सुहैल बिन मोहम्मद अल मजरूई ने कहा, “यह मान्यता देश के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, योजना और पर्याप्त निवेश का एक प्रमाण है। पिछले दस सालों में ऊर्जा और बुनियादी ढांचा मंत्रालय ने 258 परियोजनाओं को निष्पादित करने के लिए एईडी 13 बिलियन का निवेश किया। अगले पांच सालों के लिए हमारी योजना में यूएई के विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एईडी 9 बिलियन की लागत से 127 सुरक्षा, शैक्षिक, सेवा और सड़क परियोजनाओं का निर्माण शामिल है। अकेले 2023 में हमने 1.5 बिलियन एईडी से अधिक की लागत पर सरकारी सेवा भवनों का निर्माण, रखरखाव और दक्षता बढ़ाई।”

उन्होंने कहा, "हमारे प्रज्ञ नेतृत्व के निर्देशों के बाद मंत्रालय यूएई के विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता का सहयोग करने वाली पहल और परियोजनाएं शुरू करने का इच्छुक है। उन्नत बुनियादी ढांचा और मुख्य सड़कें उपलब्ध कराना मंत्रालय की एक रणनीतिक प्राथमिकता है, जो हमारे लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करती है और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ाती है। हम इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हैं। यूएई विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सफलताएं हासिल करने की राह पर है।”

संघीय प्रतिस्पर्धात्मकता और सांख्यिकी केंद्र के निदेशक हनान मंसूर अहली ने कहा, "यूएई में बुनियादी ढांचे को एक अग्रणी वैश्विक मॉडल माना जाता है। देश ने अपने बुनियादी ढांचे को सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विशिष्टताओं के अनुसार विकसित किया है, जिसने इसे कम समय में ही प्रमुख देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।''

उल्लेखनीय है कि यूएई के उन्नत बुनियादी ढांचे ने विदेशी निवेश को आकर्षित किया है और देश की GDP को बढ़ाया है।

अनुवाद - पी मिश्र.