अबू धाबी, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- UMEX SimTEX 2024 का छठा संस्करण रक्षा मंत्रालय के लिए यूएई के रक्षा और सुरक्षा अधिग्रहण प्राधिकरण तवाज़ुन काउंसिल द्वारा कुल एईडी2.932 बिलियन के 18 सौदों की घोषणा के साथ संपन्न हुआ।
तीसरे और आखिरी दिन रक्षा मंत्रालय की ओर से हस्ताक्षरित कुल सौदे स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के साथ 8 अनुबंधों तक पहुंच गए, जिनकी कुल कीमत एईडी 1.022 बिलियन है।
पहले दिन एईडी 971 मिलियन मूल्य के 5 सौदे हुए और दूसरे दिन एईडी 939 मिलियन मूल्य के 5 सौदे दर्ज किए गए।
तवाज़ुन काउंसिल के आधिकारिक प्रवक्ता माजिद अहमद अल जाबेरी और तवाज़ुन काउंसिल में कॉर्पोरेट संचार प्रमुख मोना अहमद अल जबेरी, वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय और मीडिया के प्रतिनिधि की उपस्थिति में "UMEX और SimTEX 2024" के अंतिम दिन आयोजित समापन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की गई।
माजिद अहमद अल जबेरी ने कहा कि "UMEX और SimTEX 2024" के अंतिम दिन हस्ताक्षरित स्थानीय अनुबंधों की संख्या 5 अनुबंधों तक पहुंच गई, जिसका मूल्य एईडी 859 मिलियन है। बुनियादी ढांचा रक्षा प्रणालियों की खरीद के लिए एईडी 509 मिलियन का पहला अनुबंध "एज ग्रुप" को दिया गया था। एईडी 17 मिलियन का दूसरा अनुबंध प्रशिक्षण सिमुलेटर सहायता पैकेज खरीदने के लिए "जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड" के साथ हस्ताक्षरित किया गया था और तीसरा अनुबंध "स्टार सैटेलाइट कम्युनिकेशंस कंपनी- YAHSAT" कंपनी के लिए था, जिसका कुल मूल्य ग्राउंड संचार केंद्रों पर रखरखाव और परिचालन सेवाएं प्रदान करने के लिए एईडी 152 मिलियन था।
एईडी 100 मिलियन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग विकसित करने के लिए "BAYANAT" के साथ एक और अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए और संचार बैंड प्रदान करने के लिए "SATELLITE IMAGING TECHNOLOGIES" के साथ एईडी 81 मिलियन का अनुबंध किया गया।
अल जाबेरी ने कहा कि कुल अंतरराष्ट्रीय सौदे एईडी 163 मिलियन मूल्य के 3 तक पहुंच गए। जल के अंदर सोनार सिस्टम खरीदने के लिए सबसे बड़ा ठेका फ्रांसीसी कंपनी "EXAIL ROBOTICS SAS" को एईडी 110 मिलियन का दिया गया था, जबकि दूसरा सबसे बड़ा अनुबंध संचार सदस्यता प्रदान करने के लिए अमेरिकी कंपनी "HAWKEYE360" को एईडी 51 मिलियन का दिया गया। कुल एईडी 2 मिलियन की एंटीना रखरखाव सेवाएं प्रदान करने के लिए अमेरिकी कंपनी "DigitalGlobe" के साथ एक और अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के समापन पर अल जाबेरी ने अधिग्रहण, खरीद और रणनीतिक साझेदारी में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के माध्यम से रक्षा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तवाज़ुन परिषद की प्रतिबद्धता दोहराई। ये प्रयास व्यवसाय विकास, उद्योगों को सशक्त बनाने और रक्षा क्षेत्र में अग्रणी नवाचारों के लिए यूएई के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।
अनुवाद - पी मिश्र.