वाशिंगटन, डीसी, 25 जनवरी, 2024 (डब्ल्यूएएम) -- वाशिंगटन, डीसी में यूएई दूतावास द्वारा निर्मित दो साल लंबे डिजिटल स्टोरीटेलिंग अभियान “50 साल | 50 फेसेस” ने इस सप्ताह अपनी अंतिम कहानी प्रकाशित की। यूएई की 50वीं वर्षगांठ के सम्मान में एक परियोजना के रूप में इसकी शुरुआत हुई, जिसके परिणामस्वरूप पांच दशकों में अमीरातियों और अमेरिकियों द्वारा बताए गए यूएई-अमेरिका संबंधों का वर्णन करने वाली व्यक्तिगत कहानियों सामने आई।
अमेरिका में यूएई के राजदूत यूसुफ अल ओतैबा ने कहा, “यह श्रृंखला मेरी कहानी के साथ शुरू हुई जब एक युवा स्नातक छात्र जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में अपना रास्ता खोज रहा था। हम जानते थे कि कई अविश्वसनीय कहानियाँ होंगी, लेकिन हमने जो खोजा उससे हमें आश्चर्य और प्रसन्नता हुई। हमने दशकों से अमीरातियों और अमेरिकियों के साथ और जीवन के सभी क्षेत्रों के कलाकारों और एथलीटों, शिक्षकों और मनोरंजनकर्ताओं, कवियों और यहां तक कि राष्ट्रपतियों से भी बात की।”
कुल मिलाकर यह संग्रह यूएई के समृद्ध इतिहास और अमेरिका के साथ संबंधों की गहराई और लोगों से लोगों के बीच संबंध की शक्ति को दर्शाता है। यूएई और अमेरिका अधिक समृद्ध, शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के लिए एक दृष्टिकोण साझा करते हैं और यह दृष्टिकोण प्रतिभागियों द्वारा बताई गई विविध कहानियों में परिलक्षित होता है।
• नासा के वैज्ञानिक डॉ. फारूक अल-बाज, अमीराती शोधकर्ता डॉ. नूरा अलसईद, अमीरात मंगल मिशन के निदेशक ओमरान शराफ और अमीराती अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार नूरा अलमात्रोशी और मोहम्मद अलमुल्ला की कहानियों ने यूएई के अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास और 1974 से 2024 तक अमेरिका के साथ इसके घनिष्ठ सहयोग को एक साथ प्रदर्शित किया गया;
• पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री डॉ. कोंडोलीजा राइस और रक्षा सचिव विलियम कोहेन और जनरल जेम्स मैटिस ने दशकों और प्रशासनों के दौरान अमेरिका और यूएई के बीच प्रमुख राजनयिक और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया;
• यूएई में पूर्व अमेरिकी राजदूत मार्सेले वाहबा और यूएई संघीय राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डॉ. अली अल नुमी ने साझा किया कि कैसे 9/11 के बाद अमीरात और अमेरिकियों ने एक-दूसरे का सहयोग किया;
• कलात्मक निर्देशक हुदा अलखामिस-कानू और बिल ब्रैगिन, दृश्य कलाकार सारा अहली और मैसून अल सालेह, संगीतकार इहाब दरविश और स्लैम कवि डोरियन पॉल रोजर्स ने यूएई-अमेरिका सांस्कृतिक सहयोग और क्रॉसओवर की विस्तृत श्रृंखला का प्रतिनिधित्व किया और,
• अमेरिकी मनोरंजनकर्ता स्टीव हार्वे और यूएफसी अध्यक्ष डाना व्हाइट यूएई की आतिथ्य की संस्कृति और असंभव लगने वाली चीजों को लेने की इच्छा से प्रेरित थे।
अधिक जानकारी के लिए और कहानियां देखने के लिए यहां “50 साल | 50 फेसेस” UAEUSAUnited.com पर लाइव रहेगा।
अनुवाद - पी मिश्र.